{"_id":"6b0b1ffe69b85e869501e417","slug":"rs-150-lakh-siphoned-off-from-a-young-mans-account-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1122120-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: युवक के खाते से 1.50 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: युवक के खाते से 1.50 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
नगला इमरती निवासी एक युवक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को किसी अन्य के रूप में पेश कर युवक से 1,50,540 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रुड़की कोतवाली पुलिस के अनुसार नगला इमरती निवासी मोहम्मद यूनुस ने शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उसकी रकम अपने कब्जे में ले ली। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर उसे झांसे में लिया और 1,50,540 रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी की। पीड़ित ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शनिवार दोपहर 12 बजे करीब प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।