{"_id":"5b0aee324f1c1bf66e8b4d1b","slug":"police-officers-bail-application-rejected-by-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों की जमानत अर्जी खारिज होने से विधायक खेमें में खलबली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मियों की जमानत अर्जी खारिज होने से विधायक खेमें में खलबली
unnao
Updated Sun, 27 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में गिरफ्तार माखी थाने के पूर्व एसओ और दरोगा की जमानत अर्जी खारिज होने के से विधायक खेमे में खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई ने जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं। उधर माखी प्रकरण में हटाई गईं निवर्तमान एसपी से घंटो पूछताछ और 2017 में तैनात रहीं एसपी को भी सीबीआई को से तलब किए जाने को लेकर चर्चा है कि विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में सीबीआई की जांच में और तेजी आई है। सूत्रों के मुताबिक 30 मई को हाईकोर्ट में पेश की जाने वाले स्टेटस रिपोर्ट में सीबीआई की सभी तथ्यों के सामने लाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक किशोरी से दुष्कर्म और उसके पिता की हत्या के प्रकरण में दर्ज अलग-अलग चारों मुकदमों की डेढ़ महीने से चल रही जांच में सीबीआई चार्जशीट दाखिल करने की दिशा में काफी आगे बढ़ चुकी है। शनिवार को माखी थाने के पूर्व एसओ अशोक सिंह भदौरिया और दरोगा केपी सिंह की जमानत अर्जी खारिज होना और पूर्व एसपी पुष्पांजलि को सीबीआई मुख्यालय बुलाकर घंटो पूछताछ में जो बातें सामने आई हैं उनसे थाना पुलिस पर विधायक का दवाब साफ झलक रहा है। सीबीआई अगली स्टेटस रिपोर्ट में हाईकोर्ट को इसकी भी जानकारी दे सकती है। एक ब्लाक प्रमुख सहित तीन लोगों से पूछताछ करने के बाद सीबीआई की ओर से विधायक पक्ष के कुछ और लोगों को पूछताछ के लिए बुलाने की सूचना भेजी गई है।
------------
इनसेट
किशोरी के चाचा पर धमकाने का आरोप, दी तहरीर
किशोरी के चाचा पर गांव की एक महिला ने धमकाने और विधायक की मदद करने पर दूसरे बेटे को फंसवा देने का आरोप लगाते हुए अपने वकील के माध्यम से माखी थाने में तहरीर दिए जाने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सुशीला मिश्रा नाम की महिला की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे किशोरी का चाचा दो सरकारी शस्त्र गनर के साथ उसके घर आए और उसे धमकी दी कि अपने दूसरे पुत्र जो कि विनोद मिश्रा के यहां नौकरी करता है उसे समझाओ कि विधायक की मदद न करे। वहीं किशोरी के चाचा का कहना है कि आरोप निराधार है। वह कुछ देर के लिए गांव गए थे। साथ में प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए पुलिस सुरक्षा कर्मी भी थे। किसी को कई धमकी नहीं दी है।
माखी थानाध्यक्ष जावेद अख्तर ने बताया कि तहरीर मिली थी। हलका इंचार्ज बलराम यादव को जांच सौंपी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।