{"_id":"9aab26aed1246434b88627465bfe91a8","slug":"pnb-branch-attempted-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब नेशनल बैंक में चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब नेशनल बैंक में चोरी का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी(उन्नाव)। चोरों ने ऊगू कसबा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शुक्रवार रात चोरी का प्रयास किया। बैंक में लगी खिड़की की ग्रिल काटकर बैंक में दाखिल हुए चोरों ने स्ट्रांगरूम का ताला तोड़ दिया, हालांकि वह तिजोरी नहीं खोल पाए। चोरों ने बैंक की एटीएम मशीन का कैश चेंबर खोलने का भी प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सके। सुबह बैंक खुलने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र की नगर पंचायत ऊगू में पुलिस चौकी से एक किमी दूर दीक्षिताना मोहल्ला स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शुक्रवार रात चोरों ने धावा बोला।
विज्ञापन
खिड़की की ग्रिल काटकर बैंक में दाखिल हुए चोरों ने सबसे पहले बैंक के विभिन्न काउंटर के दराज चेक किए। कुछ हाथ न लगने पर चोरों ने स्ट्रांगरूम के दरवाजे का लॉक तोड़ दिया।
विज्ञापन
हालांकि वह तिजोरी नहीं खोल पाए। इसके बाद चोर ने बैंक से अटैच एटीएम बूथ में दाखिल हुए। चोरों ने एटीएम मशीन का ढक्कन खोलकर कैश चेंबर खोलने का प्रयास किया मगर उसे भी खोलने में नाकाम रहे। शनिवार सुबह बैंक स्टाफ पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।
शाखा प्रबंधक करुणा शंकर तिवारी ने थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा को घटना की जानकारी दी। बैंक में चोरी की होने की सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। जांच के बाद पता चला कि चोर बैंक से कैश या अन्य कोई कीमती सामान लेकर नहीं जा पाए।
बंद थे सीसीटीवी कैमरे, नहीं मिली फुटेज
जांच करने पहुंची पुलिस टीम ने बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। मगर बैंक परिसर में लगे कैमरों में सिर्फ शाम पांच बजे (बैंक बंद होने से पहले तक) की ही फुटेज मिली। जबकि एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अभी नहीं देखी जा सकी है। उन्होंने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
परियर में भी हुआ था चोरी का प्रयास
बीती 30 अक्तूबर को सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर में पुलिस चौकी के पास ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में चोरों ने चोरी का प्रयास किया था। चोर डार्करूम का ताला नहीं तोड़ पाए हालांकि कंप्यूटर चुरा ले गए थे।