फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   over accidental death chaos

हादसे में युवती की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस ने खदेड़ा

Thu, 10 Aug 2017 12:24 AM IST
अनुराग मिश्रा, अमर उजाला, उन्नाव
अनुराग मिश्रा, अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 10 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
over accidental death chaos
kins of deceased - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खादिम अली खेड़ा निवासी बाबूलाल की बेटी राजकुमारी रक्षाबंधन पर्व पर पति अंकित निवासी ग्राम मंझियार थाना शिवली के साथ घर आई थी। बुधवार को राजकुमारी शुक्लागंज निवासी मामा के घर जा रही थी। साथ में उसके चचेरी बहन गुड्डन (18) पुत्री भिम्मा भी थी। अभी यह लोग उन्नाव-हरदोई मार्ग पर मेंहदीखेड़ा के पास ही पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी गुड्डन सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा अंकित और उसकी पत्नी राजकुमारी हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां किसी तरह के बवाल से बचने के लिए पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। उधर हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंच गए। जहां बेटी का शव न पाकर वह आक्रोशित हो उठे। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों के साथ उन्नाव हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों में से कुछ लोगों ने जाम में फंसे वाहनों पर ईंट पत्थर बरसाने का प्रयास किया। यह देख कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने भीड़ को खदेड़ कर जाम खुलवाया। वहीं हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को भीड़ ने घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर पकड़ लिया। इस बीच उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed