फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MP Sakshi Maharaj phone threats

सांसद साक्षी महाराज को फोन पर मिली धमकी

Sat, 04 Mar 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 04 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
MP Sakshi Maharaj phone threats
सांसद साक्षी महाराज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज को एक बार फिर से किसी अज्ञात ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने उन्हें एक समुदाय विशेष की पैरवी न करने की हिदायत दी है। ऐसा नहीं करने पर 11 मार्च के बाद वह उन्हें बम से उड़ा देने की बात कही है। हालांकि धमकी देते समय सांसद का फोन उनके निजी सचिव ने रिसीव किया था। इसके बाद सांसद के सचिव ने सदर कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के निजी सचिव अशोक कटियार ने सदर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि सांसद का मोबाइल गुरुवार रात उनके ही पास था। रात करीब 9 बजे सांसद के मोबाइल पर एक फोन आया तो उन्होंने उसे रिसीव किया। फोन करने वाले व्यक्ति ने सांसद जानकर उनसे कहा कि समुदाय विशेष की पैरोकारी बंद कर दो नहीं तो 11 मार्च के बाद तुम्हें बम से उड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन


अशोक कटियार ने बताया कि धमकी मिलने के बाद सांसद के निर्देश पर वह शुक्रवार को सदर कोतवाली पहुंचे और फोन करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। सीओ सिटी हृदेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed