फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Melee between train driver and SM, 40-minute train stops

ट्रेन चालक व एसएम के बीच हाथापाई, 40 मिनट रुकी ट्रेन

Mon, 03 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 03 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Melee between train driver and SM, 40-minute train stops
मगरवारा स्टेशन में एसएम कक्ष में मौजूद स्टेशन मास्टर केके पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ट्रेन चालक को होम सिग्नल ओवर शूट होने का भ्रम हुआ तो उसने ट्रेन स्टेशन पर रोक दी। ट्रेन रुकने का कारण जानने पहुंचे एसएम से चालक की बहस हो गई और दोनों में हाथापाई हो गई। घटना से नाराज एसएम ने कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से भी अभद्रता की और उनको बंधक बनाकर लूटपाट की। पत्रकारों ने एसएम के खिलाफ जीआरपी उन्नाव में लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं एसएम ने भी पत्रकारों पर लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। लोगों का आरोप था कि एसएम ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में थे। एसओ के मुताबिक दोनों पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 मालूम हो रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही बरौनी-ग्वालियर मेल के चालक को मगरवारा में होम सिग्नल के ओवर शूट होने का भ्रम हो गया। जिस पर उसने ट्रेन रोक दी। इस बात को लेकर चालक व मगरवारा स्टेशन मास्टर में बहस हो गई और बात इतनी बढ़ी कि दोनों में हाथापाई हो गई। इसमें ट्रेन करीब 40 मिनट तक खड़ी रही। काफी देर तक बहस होेनेे के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन


मामले की सूचना पर एक चैनल के दो पत्रकार अनुराज भारती व विशाल मौर्य घटना का कवरेज करने पहुंचे। ट्रेन रुकने का कारण पूछने पर घटना से नाराज स्टेशन मास्टर ने पहले तो उनका कैमरा और मोबाइल तोड़ दिया और फिर अपने साथियों की मदद से दोनों को कमरे बंद कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने पत्रकारों को छुड़वाया। अनुराज भारती व विशाल मौर्य ने जीआरपी में दी तहरीर में बताया कि एसएम केके पांडेय व 12 अन्य ने उनके साथ अभद्रता की और एक वीडियो कैमरा व मोबाइल तोड़ते हुए सोने की चेन व पांच हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसएम केके पांडेय ने भी दोनों पर एक सोने की चेन व दो हजार रुपये छीनने की तहरीर जीआरपी एसओ को दी है। जीआरपी एसओ सीपी सिंह ने बताया कि दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएन मिश्रा ने बताया सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उनके यहां से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed