फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   married woman

फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, हंगामा

Thu, 09 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 09 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
married woman
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सदर कोतवाली के मोहल्ला आवास विकास में बुधवार की सुबह बंद कमरे मेें विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पति ने परिवारीजनों पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आवास विकास के बी ब्लॉक निवासी रजनीश की शादी 15 जून 2015 को बीघापुर थानाक्षेत्र के गजनामऊ गांव निवासी प्रेमशंकर की पुत्री भारती (26) से हुई थी। भारती का पिता और भाई विदेश में नौकरी करते हैं। दस दिन पहले वह ससुराल से मायके गई थी। मंगलवार को पति रजनीश उसे ससुराल से विदा कराकर लाया था। बुधवार की सुबह भारती का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। शव देखकर ससुरालीजनों के होश उड़ गए। घटना के समय पति ननिहाल मेेें था। सूचना पर वह भी घर पहुंच गया। ससुराल के लोगों ने पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मृृतका के चाचा गिरजाशंकर ने दहेज की मांग पूरी न होने पर भतीजी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हिरासत में पति ने मायके पक्ष के आरोपों को निराधार बताया। उसका कहना है कि शादी के बाद उसकी पत्नी अक्सर मायके चली जाती थी। कई बार मना करने पर उसने आत्महत्या की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मायके पक्ष से शिकायती पत्र मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट-1
मायके पक्ष पक्ष के लोगों से हाथापाई
विवाहिता की मौत की सूचना पर मायके पक्ष से बड़ी तादात में लोग उसके घर पहुंच गए। भारती का शव देख गुस्से में महिलाओं ने सास से हाथापाई कर दी। हंगामा देख पुलिस ने किसी तरह मृतका की सास को भीड़ के  बीच से निकाला। महिला दरोगा ने उग्र महिलाओं को कार्रवाई का भरोसा दिला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट।
शादी को एक साल नहीं हुए
खुद पर लगे आरोपों को निराधार बता मृतक भारती के ससुरालीजन सिसक उठे। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से बहू का व्यवहार अच्छा नहीं था। वह पति से भी दूरियां बनाए थी। अक्सर मायके जाने की जिद करती। पति के समझाने पर भी वह जिद करके चली जाती थी। कभी दहेज का नाम भी नहीं लिया गया। आरोपों से घिरे ससुर ने कहा कि अभी शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ और उन्हें यह दिन देखना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed