{"_id":"5728f9114f1c1b956c5cce66","slug":"looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सोते रहे परिजन, चोर समेट ले गए माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत पर सोते रहे परिजन, चोर समेट ले गए माल
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 04 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
औरास के सराैंध गांव में चोरी की घटना की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास (उन्नाव)। थाना क्षेत्र के सरौंध गांव में घर के पीछे की दीवार से चढ़े चोरों ने नगदी व जेवर समेत 50 हजार का माल पार कर दिया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद पीड़िता की तहरीर पर चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के समय गृहस्वामिनी परिवार के साथ छत पर सो रही थी।
विज्ञापन
सोमवार रात चोरों ने सरौंध गांव निवासी दुलारा पत्नी स्वर्गीय दुलारे के घर को निशाना बनाया। घर की पीछे की दीवार से सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े चोर जीने के रास्ते घर में उतर गए। कमरे की कुंडी खोलकर यहां रखा बक्सा कब्जे में कर मेन दरवाजे से निकल गए। सुबह नींद से जागी दुलारा छत से नीचे उतरीं तो मेन गेट का दरवाजा खुला देख अवाक रह गईं।
विज्ञापन
यह भागकर कमरे में गईं तो बक्सा गायब मिला। इन्होंने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को जानकारी दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस घर पहुंची। दुलारा ने बताया कि सोमवार शाम खाना खाने के बाद वह अपने बेटे भूरे, पंकज और विवाहिता बेटी गायत्री, सोमवती के साथ छत पर सोने चली गई। देर रात चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि बक्से में सात हजार की नगदी और लगभग 50 हजार रुपये के जेवर थे। छानबीन के दौरान पुलिस ने गांव के बाहर अमर सिंह के खेत में टूटा पड़ा बक्सा बरामद किया। मौके पर पहुंची दुलारा ने बक्से की पहचान की है।