{"_id":"58e3ec174f1c1b4a3e5b674f","slug":"looted-the-thieves-carrying-12-50-lakh-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडी तोड़ चोर ले गए 12.50 लाख का माल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंडी तोड़ चोर ले गए 12.50 लाख का माल
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार चोरी की घटनाओं से लोग डरे हैं। दोस्तीनगर में एक परिवार सोमवार रात को गर्मी के कारण कूलर की हवा में सो रहा था। जिसका फायदा उठा चोर पिछले दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसे और 50 हजार सहित 12 लाख के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह नींद खुलने पर बिखरा सामान देख परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची।
सदर तहसील के गांव दोस्तीनगर निवासी गया प्रसाद गुप्त सोमवार रात परिजनों के साथ बाहरी कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर पीछे के कमरे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और कूलर चलने से परिजनों को चोरों की आहट नहीं लगी। इस दौरान चोरों ने घर के एक कमरे में रखी अलमारी से 50 हजार की नगदी के अलावा 12 लाख के जेवर ले गए। 12 लाख के जेवरों में गया प्रसाद की बेटी सोनी के भी सोने व चांदी के आभूषण शामिल है। जिसका अभी तीन माह पहले ही विवाह हुआ था।
इसके अलावा दो माह बाद होने वाली बेटे अमित की शादी की तैयारियां चल रही हैं। बेटे की शादी का भी जेवर उसी अलमारी में रखा था। जिसको चोरों ने निशाना बनाया। सुबह नींद खुुलने पर कमरे का ताला टूटा देख गयाप्रसाद दंग रह गए। लाखों की चोरी होने की भनक ग्रामीणों में हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। चोरी की वारदात से गांव ही नहीं क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
चोर ले गए दो लाख का माल
हसनगंज। अजगैन के भटपुरा गांव निवासी रामकुमार परिजनों के साथ सोमवार को पहाड़पुर निवासी अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों का माल पार कर दिया। मंगलवार दोपहर बाद रामकुमार वापस लौटे तो घर के कमरों के ताले टूटे देख होश उड़ गए। कमरों को खंगाला तो 30 हजार की नगदी समेत करीब पौने दो लाख के जेवर गायब मिले। पीड़ित ने यूपी 100 में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही राजा बाग चौकी में चोरी की तहरीर दी है।
इन घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा
15 दिनों में चोरों ने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। चोरी की बड़ी वारदातों में से आवास विकास का एक शोरूम शामिल हैं। जहां से चोरों ने करीब 20 लाख की छोटी बड़ी एलईडी पार की। इसके साथ ही मगरवारा स्थित उप डाकघर के चौकीदार को बंधक बना डेढ़ लाख की नकदी लूटी थी। एक अप्रैल को सरेशाम प्रयागनारायण खेड़ा में चोरों ने एक घर को निशाना बना करीब 30 लाख का माल पार किया था। अभी तक चोरी की किसी भी घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी हैं।