फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   LIC agent dies in bike accident

हादसे में बाइक सवार एलआईसी एजेंट की मौत

Tue, 14 Nov 2017 11:57 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 14 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
अचलगंज। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बाबा खेड़ा के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार चौपहिया वाहन से भिड़ गए। इसमें एक बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


अचलगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी प्रवीन कुमार (24) पुत्र सुंदरलाल वर्मा सोमवार देर शाम गांव के दोस्त विनय पुत्र सुरेशचंद्र के साथ बाइक से शहर के कॉलेज रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां से दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बाबाखेड़ा के निकट एक ईंट भट्ठा के सामने रायबरेली की ओर से आ रहे चौपहिया वाहन से बाइक भिड़ गई।
विज्ञापन


इसमें बाइक सवार दोनों युवक उछलकर खंती में चले गए। प्रवीन की घटनास्थल पर मौत हो गई। विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल लेकर आई। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है। दूसरा घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा था प्रवीन
हादसे का शिकार प्रवीन माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा था। बेटे की मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पिता सुंदरलाल के अलावा मां व दो बहनों में मंजूलता व अंजलि रो-रो कर बेहाल हैं। प्रवीन एलआईसी एजेंट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed