फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in road accident three farmers were killed

हादसे में तीन किसानों की मौत

Tue, 02 Aug 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 02 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
in road accident three farmers were killed
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आसीवन थाना क्षेत्र में रविवार रात डेयरी का लोडर तीन किसानों के लिए काल बन गया। हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां एक साथ छीन ली। मृतकों में सभी पर अपने परिवार की जिम्मेदारी थी। सभी खेतीबाड़ी से परिवार का पेट पाल रहे थे। अब परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट आ गया है। घटना के बाद कोई जनप्रतिनिध न ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और न ही देर शाम तक मृतकों के घर। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।  
विज्ञापन

आसीवन के नई बस्ती गांव निवासी राहुल यादव पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। भाइयों की देखरेख व उनकी पढ़ाई के साथ वह अपने माता-पिता का भी बखूबी ध्यान रखता था। उसके पास महज तेरह बिसुवा खेती थी। इतना ही नहीं परिवार में सबकी जरूरत पूरी हो, राहुल ने गांव के जगदीश मास्टर का खेत भी बटाई पर लिया था। धान की बेड़ लगाने के लिए वह रविवार रात नहर से खेत में पानी भरने पहुंचा था। जहां देर रात वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे मेें दूसरे मृतक मटरू के भी हालात कुछ इसी तरह के थे। डेढ़ बीघा खेती में वह पत्नी महराना व तीन बेटियों का भरण पोषण अच्छी तरह नहीं कर पा रहा था। जिस पर उसने भी गांव के जगदीश का खेत बटाई पर लिया था। सोमवार रात हुई घटना में वह भी राहुल के साथ नहर से खेत में पानी भरने पहुंचा था। नईमउल्लाखेड़ा गांव निवासी मूलचंद्र के पास 10 बिस्वा खेती थी। उसने गांव के जगदीश के इसी खेत का कुछ हिस्सा बटाई पर ले रखा था।
विज्ञापन


राहुल की शादी की चल रही थी बात
राहुल का पिता तोताराम व मां गुड्डी बेटे की शादी के लिए बेताब थे। कई रिश्ते भी घर आ चुके थे। राहुल ने मकान बनवाने के साथ कुछ धन जोड़ लेने की सोच शादी से मना कर रखा था। माता-पिता की जिद पर वह मुश्किल से शादी के लिए तैयार हुआ था। एक सप्ताह पहले घर आए रिश्ते के लिए उसने हामी भी भर दी थी। बातचीत का दौर आगे बढ़ता इससे पहले ही राहुल दुनिया छोड़कर चला गया। जवान बेटी की मौत से परिवार पर दु:खों का साया मंडरा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छाती पीट-पीटकर रोई पत्नी
मूलचंद्र की सड़क हादसे में मौत की खबर घर पहुंचते ही रोने-चिल्लाने की आवाजे गूंज उठी। देर शाम शव जैसे ही घर पहुंचा। पत्नी नीलम शव देख छाती पीट-पीटकर रो पड़ी। नीलम को बिलखता देख उसके बच्चे सरोज, सौरभ, सरोजनी भी सिसक उठी। तीन साल का सबसे छोटा बेटा सनी इस दु:ख से अंजान था। उसे इस बात का भी आभास नहीं था कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा-हमेशा के लिए उठ गया। यही हाल मटरू के परिवार का भी रहा। उसकी पत्नी महराना अपने बच्चों को कलेजे से लगा तड़पती रही।


इंसेट
नहीं जले घरों के चूल्हे
सोमवार देर रात हुई घटना के दूसरे दिन तक मृतकों के घरों के चूल्हे ठंडे पड़े रहे। बदहवाश परिजन शवों की आने का इंतजार करते रहे। पड़ोसियों का ढांढस भी उनके दु:ख को कम नहीं कर पा रहा था। हादसे की वजह बने लोडर चालक को सभी कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed