{"_id":"6b05a7dfd2ed06d6e306eaa2","slug":"dfsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4967075-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 16 वर्षीय छात्रा ने 19वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 16 वर्षीय छात्रा ने 19वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन
16 वर्षीय छात्रा ने 19वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
- परीक्षा में कम नंबर आया था, सेक्टर-100 की लोटस स्पेशिया सोसाइटी में मंगलवार तडक़े हुई घटना
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-100 स्थित लोटस स्पेशिया सोसाइटी में 11वीं की छात्रा ने 19वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना मंगलवार सुबह तड़के करीब तीन बजे के आसपास की है। किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से लखनऊ निवासी अभिनव दुबे परिवार के साथ लोटस स्पेशिया सोसाइटी में रहते हैं। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। परिवार में पत्नी के अलावा 16 वर्षीय बेटी थी। वह 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। बताया गया है कि हाल ही में स्कूल व कोचिंग में परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्रा के कम अंक आए थे। इसको लेकर वह डिप्रेशन में थी। मंगलवार तड़के छात्रा अपने कमरे में अकेली थी। इसी दौरान उसने फ्लैट की 19वीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। नीचे मौजूद सुरक्षा गार्ड ने घटना देखी तो तुरंत परिवार को इसकी जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में उसे नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलने पर सेक्टर-39 थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सोसायटी में घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने जांच के लिए छात्रा का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिया है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि छात्रा की नाराजगी की बात सामने आई है और पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए पारिवारिक परिस्थितियों, छात्रा की मानसिक स्थिति और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
अंक नहीं, प्रयास को महत्व दें : क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डा. मनीषा सिंघल का कहना है कि अभिभावक बच्चों की बात ध्यान से सुनें। कम नंबर आने पर डांटने के बजाय पूछें कि उन्हें पढ़ाई में कहां परेशानी हो रही है। दूसरे बच्चों से तुलना न करें। हर बच्चे की सीखने और समझने की क्षमता अलग होती है। भाई-बहन या दोस्तों से तुलना करने से बचें। बच्चे को बताएं कि परीक्षा के नंबर से उसका भविष्य या परिवार में उसकी अहमियत तय नहीं होती। केवल पढ़ाई का दबाव न रखें। पढ़ाई के साथ खेल, आराम और पर्याप्त नींद के लिए भी समय निर्धारित करें। व्यवहार में बदलाव को नजरअंदाज न करें। बच्चा लगातार उदास रहे, अकेला रहने लगे या निराशा की बातें करे तो उससे खुलकर बात करें और जरूरत पड़ने पर मनोवैज्ञानिक या काउंसलर की मदद लें।