फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   road accident

श्रद्धालुओं से भरी बस खंती में पलटी

Fri, 07 Oct 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 07 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
road accident
collided bus - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के कुलहा अटौरा गांव से 55 श्रद्धालुओं को लेकर बस मैहर जाने के लिए निकली थी। सफीपुर-मियागंज मार्ग पर निहालखेड़ा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे सफीपुर कोतवाली के देवगांव निवासी शैलेंद्र कुमार (18)पुत्र रामकुमार गौतम को टक्कर मार दी। बाइक से टकराने के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। शैलेंद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार रामचंद्र, रामबिलास, सरजू देवी, सुखरानी, सजीवन लाल, गजराज समेत डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। बस में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर गांव वाले घटना भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तमाम कोशिशें कर खिड़कियों  और दरवाजे से बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी हनुमान प्रसाद पांडेय ने एंबुलेंस से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतक शैलेंद्र के पिता रामकुमार गौतम ने बताया कि भतीजे पप्पू के बेटे का शुक्रवार को मुंडन संस्कार है। उसी में हलवाई का सामान लेने के लिए भैसहरा गया हुआ था। वापस लौटते समय हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। बताया कि शैलेंद्र दो भाईयों में बड़ा था।

मातम में बदलीं खुशियां
जिस घर में मुंडन संस्कार को लेकर खुशियों का माहौल था। वहां शैलेंद्र की मौत के बाद चीख की आवाजें सुनाई देने लगीं। जो रिस्तेदार मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे वह घटना स्थल पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के चचेरे भाई पप्पू का रो-रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed