फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in road accident along with uncle and nephew three dead

सड़क हादसे में चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत

Thu, 08 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 08 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
in road accident along with uncle and nephew three dead
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

राजधानी में शहीद पथ पर निर्माणाधीन इंटरनेशनल स्टेडियम के पास बुधवार सुबह

विज्ञापन

करीब छह बजे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली  को पीछे से व वीरेंद्र सिंह (45) बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में हादसे में चाचा-भतीजे संजय कुमार पटेल (40)  जनीश (28) की मौत हो गई। चालक सहित सात अन्य घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से चोटिल लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। एसओ गोसाईंगंज सजीव कांत मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक को झपकी आने से हादसा हुआ था। श्रद्धालु जिले के अचलगंज स्थित शिवपुर गांव के थे। सभी बाराबंकी लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर लौट रहे थे।

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बाजीखेड़ा गांव निवासी बुद्धीलाल ने कुछ दिन पहले ही नया ट्रैक्टर खरीदा था। शनिवार  शाम बुद्धीलाल अचलगंज थानाक्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी रिश्तेदार रजनीश पटेल, संजय पटेल, वीरेंद्र सिंह, गंगाराम, श्रवण कुमार, जाग्शेवर, अजीत सिंह और विनोद कुमार के साथ अयोध्या दर्शन करने गए थे। अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी लोधेश्वर के दर्शन करने को बाराबंकी चले गए। बुधवार सुबह सभी घर लौट रहे थे। लखनऊ के गोमती नगर शहीद पथ पर पार्क के सामने बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में शिवपुर अचलगंज निवासी रजनीश (32) पुत्र खुशीराम और संजय (40) पुत्र शत्रुघ्न की मौके पर मौत हो गई। जबकि वीरेंद्र सिंह (45) पुत्र देवकी नंदन, गंगाराम (50), श्रवण कुमार (28), जागेश्वर (50), अजीत सिंह (28) और विनोद (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में गंभीर रूप से  घायल वीरेंद्र की ट्रामासेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों व घायलों के गांव शिवपुर में कोहराम मच गया। घर परिवार के लोग आनन-फानन लखनऊ रवाना हो गए। सुबह दो लोगों की मौत और दोपहर बाद मरने वालों की संख्या तीन हो गई। वहीं घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed