फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   In a suspected situation, a bullet shot in the stomach of a student

संदिग्ध हालात में छात्रा के पेट में लगी गोली, मौत

Tue, 12 Sep 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव Updated Tue, 12 Sep 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
In a suspected situation, a bullet shot in the stomach of a student
छात्रा निकिता के घर के बाहर बैठे गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला

चकलवंशी (उन्नाव)। माखी थाने के कंजौरा गांव में सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में गोली लगने से बीए फाइनल की छात्रा की मौत हो गई। मां का कहना है कि खाना बनाने के विवाद में उसने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली, जबकि पुलिस को परिवार की ही अन्य महिलाओं से पता चला कि बंदूक अलमारी में बंद है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव लेकर कानपुर से लौटेंगे तो विस्तृत जांच की जाएगी। मृतका के पिता और चाचा के मोबाइल कब्जे में लिए गए हैं। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन

कंजौरा निवासी गुरुबक्श सिंह की बेटी निकिता उर्फ शबनम (20) मिर्जापुर कला के केशव प्रसाद स्मारक डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। मां मंजू सिंह के मुताबिक सोमवार सुबह खाना बनाने में देर होने पर स्कूल जा रहे छोटे भाई गौरव से उसका विवाद हुआ था। गौरव बिना खाना खाए ही स्कूल चला गया तो उन्होंने निकिता को डांट दिया। इस पर निकिता कमरे में चली गई। वह और परिवार के अन्य लोग कमरे के बाहर थे। कुछ देर में कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। वह दौड़कर कमरे में पहुंची तो निकिता लहूलुहान पड़ी थी। पेट से खून बह रहा था। परिजन उसे लेकर कानपुर चले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंजू ने बताया कि निकिता के पिता और चाचा जल्दबाजी में अपने मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गए थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डीपी शुक्ला ने बताया कि पुलिस तीन बार गांव जा चुकी है, लेकिन अभी परिजन नहीं लौटे हैं। वह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेकर आएंगे। उन्होंने बताया कि जांच में पिता और चाचा के मोबाइल अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। बंदूक के बारे में परिवार की महिलाओं का कहना है कि वह अलमारी में बंद है और उसकी चाभी गुरुबक्श सिंह के पास ही है। पिता व चाचा के आने के बाद विस्तृत पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर गांव के लोगों का कहना है कि परिवार के लोग उसकी शादी की बात भी चला रहे थे, लेकिन निकिता पढ़ाई जारी रखना चाहती थी। अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह ने बताया कि घटना की हर बिंदु पर जांच कराई जाएगी। गोली बंदूक से लगी या तमंचे से, यह भी जांच का अहम बिंदु है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed