फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Hours on Factory Gate after Labor's Death

श्रमिक की मौत के बाद फैक्ट्री गेट पर घंटों हंगामा

Thu, 29 Mar 2018 11:05 PM IST
unnao
unnao Updated Thu, 29 Mar 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hours on Factory Gate after Labor's Death
मिर्जा फैक्ट्री के बाहर हंगामा करते परिजन - फोटो : amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। फैक्ट्री से घर जाते समय साइकिल सवार श्रमिक की हाईवे पर वाहन से कुचलकर मौत हो गई। गुरुवार शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन व अन्य लोग शव लेकर फैक्ट्री गेट पर पहुंचे। यह पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग करने के साथ ही हंगामा करने लगे। उग्र प्रदर्शन और हाईवे जाम करने की आशंका से कई थानों की फोर्स के साथ सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री प्रबंधन केवल एक लाख रुपये मुआवजा देने को तैयार हुआ। इससे हंगामा और बढ़ गया। शाम करीब तीन बजे से शुरू हुआ हंगामा रात 8:30 बजे के बाद तक जारी रहा। परिजन पांच लाख रुपये मुआवजे पर अड़े थे।
अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव नंदौली जमुका निवासी दिनेश पाल (40) दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मिर्जा इंटर नेशनल फैक्ट्री में श्रमिक था। बुधवार रात की शिफ्ट करने के बाद रात करीब दो बजे वह फैक्ट्री से निकल कर सामने हाईवे पर पहुंचा। तभी किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। साथी श्रमिक उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। गुरुवार शाम करीब तीन बजे पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर फैक्ट्री गेट पहुंचे। यह पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। फैक्ट्री प्रबंधन ने एक लाख रुपये आर्थिक मदद का भरोसा दिया। इनका कहना था कि श्रमिक की मौत फैक्ट्री के बाहर घर जाते समय हुई है। इस पर परिजन भड़क गए। हंगामे की सूचना पर शहर कोतवाल अरविंद सिंह पहुंचे। इन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया।  वह अपनी मांग पर अड़े रहे। मामला बढ़ता देख सीओ सिटी के निर्देश पर तीन थानों की फोर्स और पीएसी पहुंच गई। सीओ सिटी स्वतंत्रदेव सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट रामप्रसाद भी पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता की। इन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन



आग से दो बीघा गेहूं की फसल जली
बीघापुर। बीघापुर तहसील क्षेत्र में दो जगह खेतों में आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव इंदेमऊ में बच्चों ने खेल-खेल में महुआ के पेड़ के नीचे पड़े पत्तों में आग लगा दी। आग से उठी चिंगारी पास में ही गेहूं के खेत में पहुंच गई। इससे जयराम सिंह पुत्र सुखराज की एक बीघा फसल जल गई। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। दूसरी घटना में बारासगवर थानाक्षेत्र के भोला सिंह पुत्र नवाब सिंह के खेत शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से एक बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed