फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   High-school pass, clinic, FIR orders

हाईस्कूल पास चलाते मिले क्लीनिक, एफआईआर के आदेश

Tue, 08 May 2018 11:16 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 08 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
High-school pass, clinic, FIR orders
पुरवा में एक क्लीनिक का निरीक्षण करते एसीएमओ डा. तन्मय कक्कड़। - फोटो : amarujala
पुरवा। झोलाछापों के खिलाफ मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम के निर्देश पर एसीएमओ डा. तन्मय कक्कड़ ने 16 क्लीनिक पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान हाईस्कूल पास पांच लोग क्लीनिक चलाते मिले। एसीएमओ ने सभी के खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर दी है। छापेमारी के दौरान डिग्री होने के बाद भी न दिखा पाने पर आठ अन्य को नोटिस दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम पूजा  ने पुरवा व मौरावां में बिना रजिस्ट्रेशन के लोगों का इलाज कर रहे डेढ़ दर्जन लोगों को चिह्नित किया था। एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार को एसीएमओ ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान पुरवा में दुर्गा प्रसाद व मौरावां में मत्तूलाल, संजय, आकाश व एक अन्य झोलाछाप डिग्री नहीं दिखा सके। जानकारी पर यह हाईस्कूल पास निकले। बिना योग्यता व रजिस्ट्रेशन के इलाज करने पर एसीएमओ ने सभी के खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर दी। एसीएमओ डा. तन्मय कक्कड़ ने बताया कि आठ अन्य लोग ऐसे थे जो डिग्री नहीं दिखा सके। इन्हें तीन दिन के अंदर डिग्री दिखाने के लिए कहा गया। डिग्री न दिखा पाने पर इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed