फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A young man committed suicide after being betrayed in love, a case was registered against his girlfriend.

Ludhiana News: प्रेम में धोखा मिलने पर युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका पर मामला दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 06:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 18 Sep 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide after being betrayed in love, a case was registered against his girlfriend.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। प्रेम संबंधों में मिले धोखे से आहत होकर सराभा नगर के मनप्रीत सिंह (35) ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। उसकी दुकान से नौ पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी प्रेमिका मंदीप कौर पर विश्वासघात का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर मंदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवती की तलाश में जुट गई है।


मनप्रीत सिंह और मंदीप कौर के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे। सुसाइड नोट में मनप्रीत ने लिखा है कि उसने मंदीप को लाखों रुपये और कई कीमती चीजें दी थीं। तीन साल साथ रहने के बाद मंदीप ने किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क साध लिया। इससे मनप्रीत काफी परेशान था। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई महिंदरपाल ने बताया कि मनप्रीत सिंह शादीशुदा था। उसकी पत्नी का निधन हो चुका था। बीते तीन वर्षों से वह मंदीप कौर के साथ प्रेम संबंधों में था। महिला की किसी अन्य व्यक्ति से बढ़ती नजदीकियों के कारण दोनों के बीच दरार आ गई थी। मंदीप कौर अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed