{"_id":"579e43fb4f1c1b63242b88a6","slug":"gateman-denied-to-open-the-gate-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने रेलवे गेटमैन को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने रेलवे गेटमैन को पीटा
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेटबूम खोलने से मना करने पर बाइक सवार युवकों ने गेटमैन को जमकर पीट दिया। गेटमैन ने इसकी सूचना पुलिस व आरपीएफ को दी। पुलिस आने की सूचना पर युवक बाइक वहीं छोड़कर भाग गए। आरपीएफ ने बाइक को कब्जे में लेकर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जैतीपुर रेलवे स्टेशन के अंतर्गत गेट संख्या 17-सी पर तैनात गेटमैन संदीप कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब सवा दस बजे उन्नाव से ट्रेन आने की सूचना पर गेट बंद कर दिया। इसके बाद एक बाइक पर सवार दो युवक आए और गेट खोलने को कहा। ट्रेन आने की बात कह उसने गेट खोलने में असमर्थता जताई। इस पर दबंग उसके साथ गालीगलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसे जमकर पीट दिया। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर, स्थानीय पुलिस व आरपीएफ को दी। पुलिस आने की जानकारी पर युवक बाइक छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंचे आरपीएफ सिपाहियों ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और बाइक के नंबर व स्थानीय लोगों की निशानदेही पर बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन