फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   from jewellery dhop

ज्वैलर्स की दुकान से लाखों का माल पार

Fri, 17 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 17 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
from jewellery dhop
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गंगाघाट थाना क्षेत्र के त्रिभुवनखेड़ा में ज्वैलर्स की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने आठ लाख के जेवर और एक लाख नगद पार कर दिया। गुरुवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे सर्राफ को घटना की जानकारी हुई। एसओ गंगाघाट भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ ने चोरी में किसी नजदीकी के शामिल होने की आशंका जताई है।  

विज्ञापन

बदुआखेड़ा निवासी राजकुमार पुत्र रामनाथ ने बताया कि रोज की तरह बुधवार की रात वह दुकान बंद कर चले गए थे। दुकान के पिछले हिस्से में छोटे भाई दिलीप की आइसक्रीम फैक्ट्री है। गुरुवार की सुबह राजकुमार जब दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था। तिजोरी में रखे जेवर और नगदी गायब थी। यह देखकर पीड़ित ने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर जुटे लोग दुकान के पिछले भाग में गए तो आइसक्रीम फैक्ट्री की छत से सटी दीवार में सेंध लगी थी। पीड़ित सर्राफ के मुताबिक चोर इसी रास्ते से कारखाने में घुसे और गेट में अंदर से लगे ताले को तोड़कर दुकान में दाखिल हुए। पीड़ित के अनुसार कुछ दिन से कारखाना बंद था। कारखाने की चाभी भी उनके पास है। एसओ गंगाघाट भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ ने चोरी में किसी नजदीकी के शामिल होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


दुकानदार ने बरती लापरवाही
पुलिस के अनुसार दुकान मालिक ने दुकान के पीछे स्थित आइसक्रीम कारखाने के मेन गेट की दीवार की एक ईट को पाइप लाइन डालने के लिए दो माह से हटा रखी थी। साथ ही कारखाने और ज्वैलर्स की दुकान की दीवार में भी जाली लगवाने के लिए एक बड़ा छेद करा रखा था। जिससे चोरों के लिए चोरी और आसान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाईयों में चल रहा है मनमुटाव
गंगाघाट पुलिस के अनुसार बड़े भाई राजकुमार और छोटे भाई दिलीप के बीच प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में आइसक्रीम कारखाना छोटे भाई के पास था। बाद में कारखाने को बंद कर राजकुमार चाभी अपने पास रखने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed