{"_id":"f38069cf10e61d2a7b6354a00893b70a","slug":"fever-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार से युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज बुखार से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 01 Mar 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर में रहने वाले प्रकाश के (27) वर्षीय पुत्र नरेंद्र को गुरुवार को अचानक बुखार आ गया। तेज बुखार होने के कारण परिजन उसे लेकर लखनऊ सहारा अस्पताल पहुंचे। यहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया। परिजन नरेंद्र को लेकर ट्रामा आए यहां भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।
उसके बाद वह उसे लेकर पीजीआई पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि स्वाइन फ्लू के चलते उसकी मौत हुई है। जबकि सीएमओ कार्यालय ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं आई है। एसीएमओ डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि हमारे पास ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं आई है। फिर भी मैं पता करूंगा।
उनका कहना था कि स्वाइन फ्लू से घबड़ाने की जरूरत नहीं है। इसका इलाज तुरंत किया जाएगा। सारी व्यवस्थाएं हमारे पास मौजूद हैं। लोग केवल गंदगी से दूर रहें और भीड़ वाले इलाकों में अधिक समय न बिताएं।