{"_id":"6ae115e6b986c803f004f8cf","slug":"a-bike-borne-miscreant-snatched-an-earring-from-a-woman-in-broad-daylight-at-the-kapoor-company-intersection-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1026113-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कपूर कंपनी तिराहे पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने महिला का कुंडल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कपूर कंपनी तिराहे पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने महिला का कुंडल छीना
Wed, 28 Oct 2026 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कपूर कंपनी तिराहे के पास सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सड़क किनारे खड़ी महिला का कुंडल लूट कर बाइक सवार बदमाश भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से जानकारी कर बदमाश की तलाश में जुट गए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बदमाश की तस्वीरें कैद हो गईं हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
मझोला थाना क्षेत्र के एकता कॉलोनी निवासी मंजू पत्नी खिलेंद्र कुमार ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे अपने चाचा के घर जा रही थी। वह कपूर कंपनी पुल से उतरकर तिराहे के पास ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान फव्वारा चौक की ओर से बाइक सवार युवक आया और उसने झपट्टा मारकर महिला का एक कुंडल छीन लिया और बाइक को तेज से दौड़ाकर रेलवे स्टेशन की ओर भाग गया। महिला के शोर मचाने पर लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई और बदमाश की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि बाइक सवार बदमाश रेलवे स्टेशन की ओर भागा है। उसने हेलमेट पहन रखा है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
सिविल लाइंस में बढ़ती वारदातों से दहशत में लोग
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में लगातार वारदातें हो रही हैं। पिछले दिनों पुलिस कप्तान के आवास के पास में कई दिनों तक चोरी की घटना होती रही। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाई। मुकदमा भी अब जाकर लिखा। इससे पहले भी कई घटनाओं ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। अब दिनदहाड़े महिला से कुंडल छीनने की घटना ने पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब दिन में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। जबकि शहर में जगह जगह पुलिस की तैनाती रहती है। सिविल लाइंस में ही पुलिस की लंबी चौड़ी फौज है।