{"_id":"5a1471284f1c1bc8678bcf2c","slug":"father-s-dead-body-was-unconscious-father","type":"story","status":"publish","title_hn":" बेटी का शव देख बेहोश हुआ पिता।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी का शव देख बेहोश हुआ पिता।
unnao
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर सई नदी किनारे मौैजूद ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मौरावां। आत्महत्या के लिए बच्चों के साथ नदी में कूदने वाली महिला की लापता बड़ी बेटी का शव चौथे दिन सई नदी में तैरता मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नदी से बाहर निकलवाया। परिजनों को शव मिलने की जानकारी दी गई। परिजन रोते-बिलखते थाने पहुंचे।
महिला के नदी में कूदने से दो बच्चों की मौत हो चुकी है। महिला बच गई थी। अब बड़ी बेटी का शव देख पिता सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। वह बेहोश हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रायबरेली जिले के बछरावां थानाक्षेत्र के लकड़िहन खेड़ा गांव के मजरा मुबारकपुर सांपो निवासी सूर्यपाल की पत्नी रिंकी शनिवार को बेटी पलक व (6) बेटे आयुष (4) के साथ मौरावां थानाक्षेत्र के गांव लोहरामऊ के सामने कुंजपुर घाट पर बच्चों सहित नदी में कूद गई थी।
ग्रामीणों ने रिंकी को नदी से बाहर निकाल लिया था। पलक व आयुष की मौत हो गई थी। बड़ी बेटी अंशिता (9) के भाग जाने की बात रिंकी ने पुलिस व परिजनों को बताई थी। तीन दिन से परिजन व पुलिस रिंकी की तलाश कर रहे थे। मंगलवार को रिंकी का शव सई नदी में तैरता मिला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शव तैरता देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव नदी से बाहर निकलवाया। बेटी का शव देख पिता सूर्यपाल बेहोश हो गया। साथ रहे लोगों ने उसे संभाला। उसे काफी देर बाद होश आया।
थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
...............................
घटना स्थल से 50 मीटर दूर मिला शव
सई नदी में रिंकी जिस स्थान पर बच्चों सहित कूदी थी, वहां से लगभग पचास मीटर दूर अंशिता (9) का शव तैरता मिला। सवाल यह है कि रिंकी ने उस दिन बेटी के भाग जाने की बात बताई थी, उसके बाद शव कैसे तैरता मिला। पुलिस ने रिंकी की बात पर विश्वास कर अंशिता की खोज ही नहीं कराई थी। इससे पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
...............................
पुलिस की हीलाहवाली आई सामने
अंशिता का शव सई नदी में सोमवार शाम को ग्रामीणों ने देखा था। पुलिस को भी सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा। रात भर शव नदी में ही पड़ा रहा। मंगलवार सुबह सिपाही घटनास्थल पर पहुंचे। तब शव बाहर निकलवाया।
................................
घरेलू कलह से बिखर गया परिवार
घरेलू कलह में परिवार की सारी खुशियां उजड़ गईं। दो बेटियों व एक बेटे की मौत से परिवार बिखर गया। तीनों बच्चों की मौत से माता-पिता व अन्य परिजन अपने को ठगा सा महसूस कर रहे थे। तीनों बच्चों की मौत से परिवार में मातम छा गया।
................................
पोस्टमार्टम रिपोर्ट: तीन दिन पहले हुई मौत
सई नदी में मिला अंशिता का शव तीन दिन पुराना है। रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की बात सामने आई है। फेफड़ों में मिट्टी के कण मिले हैं। शव में पानी नहीं पाया गया है।