{"_id":"5accf8da4f1c1b4a3e8b4657","slug":"farmer-found-hanging-inside-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर फंदे पर लटका मिला किसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के अंदर फंदे पर लटका मिला किसान
unnao
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुन्नू मियां तलैया में किसान का शव घर के अंदर चादर से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घर के अन्य सदस्य पास के दूसरे मकान में थे। मंगलवार सुबह मकान का गेट न खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर दीवार की रेलिंग काटकर परिजन अंदर पहुंचे। यहां शव फंदे से लटकता देख इनके होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला मुन्नू मियां तलैया निवासी सोनेलाल (40) पुत्र स्व. गजोधर खेती करता था। सोनेलाल के दो मकान हैं। एक मकान में वह परिवार के साथ रहता था। दूसरे मकान में ताला लगा रहता था। सोमवार रात सोनेलाल खाना खाने के बाद बिस्तर लेकर बंद रहने वाले मकान में सोने चला गया। मंगलवार सुबह मकान का गेट न खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई। कोई आहट न मिलने पर परिजन दीवार की रेलिंग काटकर अंदर पहुंचे। यहां शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोनेलाल दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई ठाकुर की बीस साल पहले मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। सोनेलाल भाई की पत्नी रानी के साथ रहने लगा था। मृतक के चार बच्चों में राजेश, मनीष व बेटी ममता है। बेटे की मौत से मां रामबेटी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। कोतवाली प्रभारी अरुणदेव द्विवेदी ने बताया कि फांसी की सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल तहरीर नहीं आई है।