फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Faktrikrmi home robbery

फैक्ट्रीकर्मी के घर डाका

Thu, 23 Feb 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 23 Feb 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Faktrikrmi home robbery
injured old man - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुसुंभी गांव निवासी रमाशंकर द्विवेदी (62) कानपुर स्थितएक फर्म में मुनीम हैं। उनका बेटा सुनील उन्नाव स्थित लेदर फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। तड़के तीन बजे करीब चार हथियार बंद बदमाश घर के अंदर घुसे और परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। रमाशंकर के मुताबिक चार बदमाश घर के अंदर थे, जबकि दो छत पर थे।  परिवार को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। घर में लूट होते देख रमाशंकर ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सिर पर डंडे से वार किया और बाद में चाकुओं से हमला कर मरणासन्न कर दिया। घटना से दहशतजदा परिवार देर तक घर से नहीं निकला। काफी देर बाद रमाशंकर का बेटा सुनील द्विवेदी, बहू सुनीता के अलावा पौत्र कृष्णा, कुनाल व पौत्री रेशु, पारुल चिल्लाते हुए घर से बाहर निकले। मोहल्ले वालों को घटना की जानकारी दी। इस पर आसपास के लोग जुट गए। गंभीर रूप से घायल रमाशंकर को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया। पीठ, पेट व गर्दन में चाकुओं से वार होने से रमाशंकर की स्थिति बिगड़ती गई। इस पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। ग्रामीणों की सूचना  एसपी नेहा पांडेय, सीओ हृदयेश कठेरिया के अलावा फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट टीम व डाग स्क्वायड मौके पर पहुंचा और जांच की। खोजी कुत्ता घर के पीछे के रास्ते तक गया और फिर आया। पीड़ित सुनील ने बताया कि बदमाश 60 हजार नगदी के अलावा एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया, दो नाक की कील व अन्य सामान लूट ले गए। घर पर रखे अन्य बक्से भी उठा ले गए लेकिन उनमें कुछ खास न मिलने पर घर से कुछ दूरी पर मंदिर का पास बक्से फेंक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed