फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shots fired at Kaptanganj Block Pramukh's husband; bullets shattered the SUV's window.

Basti News: कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख के पति पर फायरिंग, एसयूवी का शीशा तोड़ निकलीं गोलियां

Tue, 13 Oct 2026 03:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
Shots fired at Kaptanganj Block Pramukh's husband; bullets shattered the SUV's window.
ब्लॉक प्रमुख पति पर हमले के बाद जांच करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण। संवादघटना के बाद ग्रामीण से प
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि और भाजपा नेता भोला कुमार निषाद पर सोमवार रात करीब 8:30 बजे जानलेवा हमला हुआ। त्रिलोकपुर (तेलियाडीहा) गांव के निकट दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी एसयूवी पर पीछे से दो राउंड फायरिंग की। गोलियां शीशा तोड़कर निकल गईं। भोला निषाद और उनके चालक बाल-बाल बच गए। मौके पर आई पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीहा गांव निवासी भोला कुमार निषाद भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। उनकी पत्नी मिथलेश निषाद वर्तमान में कप्तानगंज ब्लॉक की प्रमुख हैं। भोला के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह अपनी एसयूवी से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। गाड़ी त्रिलोकपुर गांव निवासी तरुण कुमार निषाद चला रहे थे। वायरलेस चौराहे से महराजगंज मार्ग पर त्रिलोकपुर (तेलियाडीहा) गांव के निकट पहुंचते ही दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद पीछे से दो राउंड गोलियां चलाईं। गोलियां एसयूवी का शीशा तोड़ते हुए निकल गईं, लेकिन भोला निषाद और चालक को नहीं लगीं।
विज्ञापन

अचानक हुई फायरिंग से घबराए भोला और उनके चालक ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। दोनों महराजगंज कस्बे के एक मैरेज हॉल में जाकर छिप गए। इसके बाद भोला ने परिजन और महराजगंज कस्बे के लोगों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में हमले की खबर पूरे इलाके में फैल गई। थाने पर भी उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कप्तानगंज के प्रभारी एसओ कमलेश गौड़, वीके सरोज और अजय यादव समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। देर रात अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और कलवारी के सीओ बृजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। एएसपी ने एसयूवी पर गोलियों से बने निशानों का भी निरीक्षण किया।
हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने देर रात तक कई जगह छापेमारी की। हालांकि, खबर लिखे जाने तक बदमाशों की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली थी। कप्तानगंज के प्रभारी एसओ कमलेश गौड़ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी है।
वर्चस्व की जंग में हमले की चर्चा
सूत्रों के अनुसार ब्लॉक प्रमुख पति पर हमले को लेकर वर्चस्व के जंग की चर्चा है। लोगों का मानना है कि प्रमुख के चुनाव को लेकर शुरू से ही एक गुट की उनसे तनातनी बनी हुई है। आए दिन अलग-अलग कारनामों से वह लोग चर्चा में रहते हैं। पूर्व में प्रमुख पति ने खुद पर हमला करने की भी आशंका जताई थी। हालांकि उन्होंने अभी किसी व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। इन कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस और सर्विलांस की टीम हर पहलू पर जांच कर रही हैं।
गोली चलने की आवाज से सहमे ग्रामीण
रात करीब 8:30 बजे अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से आसपास के ग्रामीण भी सहम उठे। जब तक लोग कुछ समझ पाते हमलावर मौके से भाग निकले। वहीं मौके पर आई पुलिस ने स्थानीय लोगों से घर-घर जाकर पूछताछ की है। छानबीन के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के हिरासत में लिए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार कर रही है। घटना के बाद से मौके पर आसपास के कई थानों की पुलिस लगा दी गई। वहीं, भाजपा नेता के समर्थकों का भी हुजूम उमड़ने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी लोगों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराते रहे।
पुलिस कर्मियों पर भड़के एएसपी
घटना के बाद पहुंचे एएसपी श्यामकांत पुलिसकर्मियों पर काफी नाराजगी जताई। उन्होंने घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस कर्मियों से कहा। साथ ही सीडीआर, लोकेशन ट्रेस करने के निर्देश दिए।

घटना के बाद फोरलेन से भागे बदमाश
हमले के बाद दो बाइक पर चार बदमाश फोरलेन के रास्ते भाग निकले। एएसपी श्यामकांत ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले का खुलासा करने के लिए एसओजी, स्वाट समेत अन्य टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed