फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Electricity stopped for more than 10 hours

10 घंटे से अधिक समय तक बंद रही बिजली

Sun, 21 Jan 2018 11:43 PM IST
unnao
unnao Updated Sun, 21 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। सोनिक उपकेंद्र में कार्य के चलते रविवार को 10 घंटे से अधिक समय तक शहर और औद्योगिक क्षेत्र की बिजली गुल रही। बिजली न आने से क्षेत्रों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच गई। लोगों ने बिजली अधिकारियों को फोन किया, वह जल्द आपूर्ति चालू होने की बात कहकर टरकाते रहे।


रविवार को 132 केवी सोनिक उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह 9 बजे से नगरीय क्षेत्र आवास विकास कालोनी, मोतीनगर, गदनखेड़ा, पीडीनगर, समस्त औद्योगिक क्षेत्र और बिछिया ब्लाक के ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। बिजली न आने से आधा सैकड़ा से अधिक मोहल्लों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची रही।
विज्ञापन


इंसेट-1
शाम 5 बजे आपूर्ति चालू करने का दावा झूठा
बिजली अधिकारियों ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने की जानकारी दी थी। बताया था कि रविवार शाम 5 बजे तक हर हाल में काम पूरा कर लिया जाएगा। यह दावा हवाहवाई साबित हुआ। शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। इससे लोगों में आक्रोश रहा। अवर अभियंता दरबारीलाल ने बताया कि कुछ समस्या आ गई थी। इससे काम पूरा करने में ज्यादा समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed