{"_id":"57950b0e4f1c1b2d32c4b9dc","slug":"eight-culprits-of-theft-gang-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गिरोह के आठ शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर गिरोह के आठ शातिर गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल और शहर से बाइक चुराने वाले दो गिरोहों के आठ बदमाश रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। डीजल चोरों से दो कार और पांच सौ लीटर डीजल और वाहन चोरों से आठ बाइकें बरामद की गईं हैं। डीजल चोर गिरोह का सरगना कानपुर नगर का है। वाहन चोर उन्नाव के हैं।
हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए एसपी ने कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को लगाया था। क्राइम ब्रांच की स्वॉट ओर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सरगना कानपुर जूही निवासी नूरआलम को सिंगरोसी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया।
उसकी निशानदेही पर उसके साथी कानपुर कर्नलगंज निवासी कन्हैया, कानपुर के ही दीनदयालपुरम विधनू निवासी सत्यम शर्मा, नयाखेड़ा मुस्तफाबाद गंगाघाट निवासी चंद्रशेखर और देवाराकला गंगाघाट निवासी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पांच सौ लीटर डीजल, दो प्लास्टिक की पाइप, ताला तोड़ने का लीवर और दो कारें बरामद हुईं। कारों के नंबर भी फर्जी निकले।
विज्ञापन
दूसरी ओर पुलिस ने दही चौकी फैक्ट्री एरिया में छापा मारकर बाइक चोर गिरोह के सरगना शहर के मोहल्ला शिवनगर निवासी किताबुद्दीन, उसके साथी बसीरतगंज अजगैन निवासी विकास और शिवनगर निवासी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से आठ बाइकें बरामद की गई हैं।