फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Senior Accountant Stabbed 12 Times, Wife and Gym Trainer Booked in Conspiracy Case

गाजियाबाद में खूनी साजिश: पत्नी का जिम ट्रेनर से अफेयर, बीवी ने प्रेमी ने कराया अटैक; पहले पति से लिया था तलाक

Wed, 28 Oct 2026 03:38 PM IST
Sharukh Khan गाजियाबाद
गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 28 Oct 2026 03:38 PM IST
सार

इंदिरापुरम में एक नकाबपोश ने सीनियर अकाउंटेंट शशांक कंथारिया पर चाकू से हमला किया। सोते हुए शशांक पर 12 बार चाकू से वार किए गए। हमले के दौरान पड़ोसी आ गए, जिसके बाद नकाबपोश हमलावर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Ghaziabad: Senior Accountant Stabbed 12 Times, Wife and Gym Trainer Booked in Conspiracy Case
ghaziabad crime - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के वसुंधरा सेक्टर-1 इलाके में सोमवार सुबह घर में सो रहे सीनियर अकाउंटेंट शशांक कंथारिया (भारत सरकार के पोस्टल विभाग में तैनात) पर एक नकाबपोश ने चाकू से हमला करके घायल कर दिया। 
विज्ञापन


उनके सिर, पेट, सीने, गर्दन और हाथ पर 10-12 बार हमला किया गया। पीड़ित की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आए तो नकाबपोश मौका पाकर भाग निकला। वहीं, घायल अकाउंटेंट साहस दिखाते हुए बाहर आए तो आसपास के लोगों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घायल रितेश की शिकायत पर उनके भाई शशांक की पत्नी प्रिया और उसके प्रेमी प्रताप (जिम संचालक) के खिलाफ जानलेवा हमले और हत्या की साजिश आदि समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो प्रेम संबंध की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मूलरूप से झांसी के पुरानी परसठ गंधीदर निवासी रितेश कंथारिया ने दी शिकायत में बताया कि उनका भाई शशांक कंथारिया (35) वसुंधरा सेक्टर-1 में पत्नी प्रिया शर्मा और साढ़े तीन साल की बेटी के साथ किराये के मकान में रहते हैं। 

 

शशांक और उनकी पत्नी प्रिया शर्मा दोनों ही दिल्ली के करोलबाग स्थित पोस्टल विभाग में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। शशांक की तैनाती के एक साल बाद प्रिया की नौकरी लगी थी। एसीपी ने बताया कि फरवरी-2026 में प्रिया ने वसुंधरा स्थित फिटनेस हैड क्वार्टर जिम ज्वाइन किया था। वहां पर उसकी मुलाकात शामली के बझेड़ी गांव निवासी प्रताप सिंह (जिस संचालक/ट्रैनर) से हुई थी। 

बकौल तहरीर कुछ दिन बाद ही प्रिया ने निजी तौर पर ट्रेनिंग के लिए आवेदन किया। पुलिस जांच में सामने आया कि जिम ट्रैनिंग के दौरान प्रिया और प्रताप में नजदीकी बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन इसकी भनक शशांक को लग गई। उन्होंने, इस मसले पर प्रिया का विरोध करना शुरू किया तो दोनों में अकसर झगड़ा रहने लगा। 

 

पड़ोसियों ने भी आए दिन झगड़े की बात की पुष्टि की है। एसीपी के मुताबिक, प्रिया और प्रताप के बीच में शशांक रोड़ा बन रहा था और रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने साजिश रखी। प्रताप सिंह ने सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर में घुसकर शशांक पर चाकू से 12 बार जानलेवा हमला कर उनको घायल कर दिया। 

पड़ोसियों ने शशांक को इंदिरापुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसीपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

पहले पति से लिया तलाक और दूसरे को रास्ते से हटाने की साजिश
पुलिस के अनुसार, प्रिया शर्मा की वर्ष 2018 दिल्ली में बेराजगार पति से पहली शादी हुई तो दोनों के बीच रोज लड़ाई-झगड़ा होता। हालांकि दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद प्रिया ने वर्ष 2019 में शशांक से प्रेम विवाह कर दूसरी शादी की। उनकी साढ़े तीन साल की बच्ची भी है। पुलिस ने फिलहाल बच्ची को मौसी के सुपुर्द कर दिया है।

संदेह से बचने के लिए दो मिनट का अंतर
आरोप है कि वारदात के दौरान प्रिया और प्रभात ने साजिश के दौरान समय का विशेष ध्यान रखा। सुबह 5:30 बजे प्रिया हर दिन की तरह घर से जिम के लिए निकल गई, जबकि पति शशांक घर में सोते रहे। उसके निकलने के करीब दो मिनट बाद 5:32 बजे प्रताप फ्लैट में दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का दावा है कि समय का खेल इसलिए खेला गया कि दोनों के एक साथ घर में मौजूद रहने पर किसी को संदेह न हो।

कुछ प्रमुख मामले
- 11 अप्रैल 2024 को सिहानी गेट थानाक्षेत्र में दौलतपुरा में मनोज गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी राधा गुप्ता और परिचित राजेश गुप्ता को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने रास्ते से हटाने के लिए मनोज की हत्या की साजिश रची थी।
- 18 मई 2025 को कविनगर क्षेत्र में एमसीडी कर्मचारी संजय की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी प्रियंका और प्रेमी रिंकू को गिरफ्तार किया था। हत्या के पीछे मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने की मंशा भी जांच में सामने आई थी।
- 12 अक्तूबर 2025 को लिंक रोड थानाक्षेत्र में योगेश की हत्या के मामले में उनकी पत्नी पूजा और प्रेमी आशीष को गिरफ्तार किया गया।
- 12 अक्तूबर 2025 को मसूरी थानाक्षेत्र में आसिफ की हत्या के मामले में भी उनकी पत्नी और प्रेमी समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
- 13 अक्तूबर 2026 को खोड़ा की वंदना विहार कॉलोनी में सिलाई कारीगर अंशुल की हत्या के मामले में उनकी पत्नी निशा और कथित प्रेमी पप्पू उर्फ गंगा भगत को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच करीब दो साल से संबंध थे और हत्या की साजिश रची गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed