फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Driver beaten, knocked down DCM looters

चालक को बांधकर पीटा, माल लदी डीसीएम लूटी

Mon, 15 May 2017 12:02 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Mon, 15 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Driver beaten, knocked down DCM looters
डीसीएम चालक सूरज विश्वकर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लखनऊ से कानपुर जा रहे डीसीएम चालक को बदमाशों ने रोक लिया और उसके हाथ-पैर बांधकर पीटा। बदमाश डीसीएम लूटकर भाग निकले और चालक को बिहार थानाक्षेत्र में तकिया रेलवे क्रासिंग के पास फेंक दिया। ग्रामीणों की मदद से वह किसी तरह पुलिस के पास पहुंचा। घटना की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। जीपीएस के कारण सचेंडी थानाक्षेत्र में डीसीएम खाली खड़ी मिली। अजगैन पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है।

कानपुर के नौबस्ता निवासी सूरज विश्वकर्मा कानपुर अजीत पुरवा निवासी मो. सलीम की डीसीएम चलता है। सलीम का यशोदानगर में न्यू आल इंडिया के नाम से ट्रांसपोर्ट है। रविवार तड़के 3:30 बजे डीसीएम चालक सूरज लखनऊ के सरोजनी नगर से करीब तीन लाख के बिस्कुट व किराना का अन्य सामान लादकर कानपुर के फजलगंज के लिए निकला था। चालक के अनुसार 4 बजे हाईवे पर नवाबगंज टोल टैक्स बैरियर पार किया।
विज्ञापन


बैरियर क्रास करने के बाद उसने गाड़ी में पानी डालने के लिए सड़क किनारे रोकी। पांच मिनट बाद वह गाड़ी स्टार्ट कर कानपुर के लिए चला, तभी काले रंग की इनोवा में सवार चार लोगों ने ओवरटेक करके रोक लिया। कार सवार युवकों ने गलत तरीके से गाड़ी चलाने की बात कह गाली-गलौज की। इसके बाद दो लोगों ने उसे खींचकर अपनी कार में डाल लिया और मारपीट करने के बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार देने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने उसे बिहार थानाक्षेत्र में रायबरेली रोड पर तकिया रेलवे क्रासिंग के पास फेंक दिया। पीड़ित के मुताबिक सवेरा होने पर उसने शोर मचाया तो कुछ ग्रामीण पहुंचे और उसके हाथ-पैर खोले। उनकी मदद से वह बिहार थाने पहुंचा और एसओ रंजीत सिंह घटना की जानकारी दी। पुलिस ने डीसीएम मालिक मो. सलीम से संपर्क करने के बाद घटनास्थल पहुंचकर जांच की।

जांच में पता चला डीसीएम चार बजे टोल बैरियर पहुंची और 4:07 बजे बैरियर पार किया। डीसीएम मालिक से उसमें जीपीएस लगे होने का पता चला तो पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की। डीसीएम कानपुर सचेंडी थानाक्षेत्र में सुनसान स्थान पर खड़ी मिली। बदमाश माल लूट ले गए थे। एसओ अरुण प्रताप सिंह को रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे की बात कही है।


गिरोह में महिला के भी होने का शक
अजगैन। डीसीएम चालक सूरज विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि टोल बैरियर पार करने के बाद जब वह डीसीएम के रेडियेटर में पानी भर रहा था। तभी एक महिला आई और नवाबगंज कस्बा तक बैठाने की बात कही। उसने इनकार कर दिया तो महिला टोल टैक्स बैरियर की तरफ लौट गई। शक है कि लुटेरों के गिरोह में महिला भी शामिल है जिसका सहारा लेकर गिरोह लूटपाट की वारदात को अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed