फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Death in a woman's in-laws lawsuit

संदिग्ध हालात में महिला की ससुराल में मौत

Tue, 09 Jan 2018 11:49 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 09 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला गांधी नगर में मंगलवार सुबह महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन मायके पक्ष को मौत की सूचना दिए बगैर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। मौत की जानकारी होते ही परिजन बेटी की ससुराल पहुंच गए। इन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता का आरोप है कि ससुरालीजनों ने जहर देकर बेटी की हत्या की है। पिता ने सास, ससुर, पति, ननद व बहनोई के खिलाफ तहरीर दी है।


शहर के प्रियदर्शिनी नगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि सात साल पहले बेटी प्रीती देवी की शादी गांधी नगर निवासी विपिन से की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। पिता का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में सफारी कार मांग रहे थे। आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कार देने से इंकार किया था
विज्ञापन


। ओमप्रकाश ने बताया कि शादी में आल्टो कार दी थी। सफारी की मांग करते हुए ससुरालीजन बेटी के साथ आए दिन मारपीट करते थे। इस बीच मंगलवार सुबह ससुरालीजनों ने बेटी की जहर देकर हत्या कर दी। मायके पक्ष को सूचना भी नहीं दी। वहीं पड़ोसियों के सूचना मिलने पर ओमप्रकाश बेटी के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमप्रकाश ने बताया कि ससुरालीजन बेटी के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। बाद में सूचना पर पहुंची डायल 100 ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ओमप्रकाश ने ससुर रामरतन, सास कुसुमा, पति विपिन, ननद बबली, जूही, शीलू और बहनोई गुड्डू के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

इनसेट
तीन माह पहले विदेश चला गया था विपिन
प्रीती का पति विपिन तीन माह पूर्व नौकरी के लिए विदेश गया था। पिता ओमप्रकाश ने बताया कि विपिन व प्रीती के चार साल की बेटी मान्या भी है। मां की मौत से गहरा सदमा पहुंचा है। मंगलवार को प्रीती की मौत की सूचना विपिन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed