फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cycling teenager dies in an accident

हादसे में साइकिल चला रही किशोरी की मौत

Thu, 23 Nov 2017 12:16 AM IST
unnao
unnao Updated Thu, 23 Nov 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन-मोहान मार्ग पर उसरहा मोड़ के निकट साइकिल सवार किशोरी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। हादसे में किशोरी की घटनास्थल पर मौत हो गई। छोटा भाई घायल हो गया। हादसे की सूचना पर परिजन व पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही घायल बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बच्चे की हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। गुस्साए लोग रोड जाम करने लगे। इन्हें पुलिस ने समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


अजगैन के मकूर निवासी कमलेश की बेटी प्रीती (17) छोटे भाई आकाश (10) के साथ साइकिल से खेत पर जा रही थी। उसरहा मोड़ के निकट तेज रफ्तार कार साइकिल में भिड़ गई। हादसे में प्रीती की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश घायल हो गया।  पिता कमलेश ने बताया कि प्रीती सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। बेटी की मौत से मां सियादुलारी रो-रो कर बेहाल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed