फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CBI investigating in Machhi police station

माखी थाने में जांच में जुटी रही सीबीआई

Tue, 08 May 2018 11:10 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 08 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। माखी थाने में रुकी सीबीआई की टीम किशोरी के पिता की हत्या के साक्ष्य जुटाने में लगी है। किशोरी के पिता के साथ हुई मारपीट की घटना में कौन-कौन लोग शामिल रहे, घटना के बाद थाना पुलिस की क्या भूमिका रही, एसआईटी की रिपोर्ट में किशोरी के पिता के खिलाफ दर्ज कराए गए मारपीट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे के वादी की ओर से मुकदमा न दर्ज कराए जाने की बात कहने और किशोरी के पिता की मौत के बाद से मुकदमे के वादी टिंकू सिंह के लापता होने की जांच सीबीआई कर रही है। किशोरी व उसके परिवार के सदस्यों को दिल्ली जाने के लिए सीबीआई और एसपी की ओर से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष डा. मतीन ने दिल्ली में 9 मई को ही किसान मार्च का कार्यक्रम होने से किशोरी को दिल्ली ले जाने का कार्यक्रम फिलहाल निरस्त कर दिया है। डा. मतीन ने बताया कि 13 मई के बाद किसी दिन कार्यक्रम तय किया जाएगा।  किशोरी को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग युवा विंग ने 9 मई को दिल्ली ले जाकर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से मुलाकात का कार्यक्रम तय किया था। इसे फिलहाल टाल दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
इन सवालों के जवाब तलाश रही सीबीआई
-क्या जिला अस्पताल के डाक्टरों ने दबाव में काम किया? अगर उन पर दबाव था तो उन्होंने अधिकारियों को क्यों नहीं बताया।
-सीबीआई आरोपों में घिरे विधायक से डाक्टरों के कनेक्शन तलाश रही है।
-पुलिसकर्मियों ने शरीर की चोटों को क्यों नजर अंदाज कर दिया?
- सीबीआई ने मेडिकल के दौरान किशोरी के बंदी पिता (अब मृतक) की ओर से दी गई वीडियो बाइट को भी जांच में शामिल किया है।
-जेल अधिकारियों की ओर से लिखित सूचना के बाद भी इलाज में लापरवाही क्यों बरती गई?
-बंदी की मौत के मामले में कौन-कौन जिम्मेदार है, इसके लिए पुलिस और अस्पताल प्रशासन जांच के घेरे में है ?
------------------


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed