फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two arrested for threatening to make photo-video viral, two arrested for demanding money

छिंदवाड़ा: फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार, पत्रकार बनकर धमका रहे थे

Sun, 20 Sep 2026 08:36 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 08:36 PM IST
सार

छिंदवाड़ा के बिछुआ में लोगों को फोटो-वीडियो वायरल करने और शिकायतों की धमकी देकर रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल जब्त किए हैं। मामले में तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
Two arrested for threatening to make photo-video viral, two arrested for demanding money
गिरफ्तार आरोपी

विस्तार

खुद को पत्रकार बताकर लोगों को डराने-धमकाने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने के आरोप में बिछुआ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों की फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने, सीएम हेल्पलाइन 181 तथा वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय में शिकायत करने की धमकी देते थे। आरोप है कि बदनाम करने और जान से खत्म करने की धमकी देकर भी रुपये की मांग की जाती थी। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को ग्राम मुर्रा निवासी संदीप पिता श्यामसुंदर साहू (33) और ग्राम पुलपुलडोह निवासी भोलाराम पिता कृष्णा घंगारे (44) ने बिछुआ थाने में अलग-अलग शिकायत आवेदन प्रस्तुत किए थे। शिकायत में कथित तौर पर रुपये मांगने और धमकी देने की जानकारी दी गई। शिकायतों की जांच के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 363/2026 में धारा 308(5) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 365/2026 में धारा 308(5), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं एसडीओपी चौरई भारती जाट के मार्गदर्शन में बिछुआ थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश उइके ने पुलिस टीम गठित की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राहुल के कार्यक्रम में मिमिक्री पर सियासी संग्राम,BJP बोली-माफी मांगें; कांग्रेस ने कहा-विवाद खड़ा करना गलत
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के मोबाइल फोन में फोन-पे और गूगल-पे की लेन-देन हिस्ट्री की जांच की। इसके अलावा 181 सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों को भी चेक किया गया। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान शिकायत में बताए गए घटनाक्रम से संबंधित तथ्य मिलने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई।


सायबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों को प्राथमिकता देते हुए सायबर सेल की मदद ली। तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिर उर्फ साहिल पिता आबिद मंसूरी (30), निवासी ग्राम उमरिया, थाना बिछुआ और चंचलेश पिता स्व. हेमा इंदौरकर (38), निवासी ग्राम खमरा, थाना बिछुआ के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इनमें मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल और वीवो कंपनी का एक मोबाइल शामिल है। पुलिस इन मोबाइल फोन से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

तीसरा आरोपी फरार, तलाश जारी
मामले में ज्ञानेन्द्र पिता हेमा इंदौरकर, निवासी ग्राम खमरा को पुलिस ने फरार बताया है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed