फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayat held in Janikhurd to protest the attack on farmers

Meerut News: जानीखुर्द में किसानों पर हमले के विरोध में पंचायत

Sun, 20 Sep 2026 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Panchayat held in Janikhurd to protest the attack on farmers
जानीखुर्द। गांव भूपगढ़ी में पंचायत करते ग्रामीण फोटो संवाद
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष से मिलेंगे ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। भूपगढ़ी में डेयरी के गंदे पानी की निकासी को लेकर किसानों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में बुधवार को भूपगढ़ी गांव में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में हमलावरों द्वारा किसानों को दी जा रही लगातार धमकियों को लेकर पंचायत में निर्णय लिया गया कि किसान और उनके परिवार सोमवार को गांव भूपगढ़ी से पैदल मार्च कर सुभारती जाएंगे। जहां वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।
गांव भूपगढ़ी सिसौला के जंगल में डेयरी के गंदे पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में किसानों पर गांव सिसौला के डेयरी मालिक और उसके अन्य साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना में पुलिस नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। किसानों का आरोप है कि हमलावर पक्ष उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसको लेकर किसानों में दहशत का माहौल है। रविवार को इस घटना को लेकर गांव भूपगढ़ी में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत के दौरान ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, उन पर गुंडा एक्ट लगाया जाए तथा अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जाए।
विज्ञापन

पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी सोमवार को मेरठ आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलकर पूरी घटना की जानकारी देकर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसके लिए गांव भूपगढ़ी के किसान, महिलाएं और बच्चे पैदल मार्च निकालते हुए मेरठ स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की गुहार लगाएंगे। महापंचायत में मुख्य रूप से नवीन तेवतिया, भाजपा नेता मनोज मल्लापुर, राहुल तेवतिया, हर्ष, हरवीर मास्टर, बिट्टू, मनोज फौजी, संजय, प्रदीप चौधरी, भूरा समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत से पूर्व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब नागर, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, चौधरी यशवीर सिंह, मनिंदर पाल सिंह और युवा नेता आदित्य चौधरी पीड़ित किसानों के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को बताया कि पूरी पार्टी और संगठन किसानों के साथ खड़ा है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed