फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bus and bike climbing, young man's death

बस व बाइक भिड़ी, युवक की मौत

Sun, 19 Nov 2017 11:58 PM IST
unnao
unnao Updated Sun, 19 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bus and bike climbing, young man's death
घटना स्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अचलगंज। बहन की शादी के लिए खोया व अन्य सामान खरीद कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक  परिवहन निगम की बस की चपेट में आ गए।  हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

बाइक चला रहा बहनोई और पीछे बैठा हलवाई घायल हो गया। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना के बाद भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


घटना अचलगंज थानाक्षेत्र के आजाद मार्ग स्थित धन्नीपुर मोड़ के निकट दोपहर करीब तीन बजे की है।
अचलगंज थाना क्षेत्र के बबुवाइनखेड़ा निवासी श्रीराम पासी की पुत्री सुशीला की सोमवार को बारात आनी है। घर में तैयारियां चल रही हैं। रविवार दोपहर श्रीराम का बेटा सुनील (24) निधानखेड़ा गांव निवासी बहनोई गुड्डू और धन्नीपुर गांव निवासी हलवाई अंकुश पुत्र अशोक के साथ बाइक से खोया व अन्य सामग्री खरीदने बदरका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटते समय परिवहन निगम की रायबरेली डिपो में अनुबंधित बस की आजाद मार्ग पर धन्नीपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बस की बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त बाइक पर पीछे बैठा सुनील उछलकर बस के पहियों के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहे बहनोई गुड्डू व अंकुश घायल हो गए। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अनिल पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इंसेट-1

मातम में बदलीं खुशियां, घर में मचा कोहराम
सुनील की मौत की खबर घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बहन व अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सोमवार को शादी को लेकर परिजन नाते-रिश्तेदारों से सलाह मशविरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed