फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Built five homes in four villages targeted by thieves

चोरों ने चार गांवों में पांच घरों को बनाया निशाना

Thu, 02 Mar 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 02 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Built five homes in four villages targeted by thieves
विष्णु नारायण के घर में बिखरा पड़ा सामान दिखाती वृद्धा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
थानाक्षेत्र के चार गांव में चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया और लाखों की नगदी समेत हजारों का माल चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो उन्होंने सामान बिखरा देखा। पीड़िताें ने इसकी सूचना थाने में देने के बाद चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

दरियाखेड़ा गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। विष्णु नारायण अवस्थी के यहां चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुसे। कमरे की कुंडी तोड़कर अलमारी में रखे लगभग पांच लाख के जेवर ले गए। वहीं बक्से में बीस हजार रुपये की नगदी भी पार की। घटना के समय परिजन बाहर के कमरे में सो रहे थे। यहां के बाद चोर पड़ोस में रहने वाले पंकज तिवारी के  यहां अलमारी का ताला तोड़कर तीन लाख के जेवर व नब्बे हजार की नगदी ले गए। सुबह जब लोग उठे तो घर का सामान बिखरा देखा। तब उन्हें मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन

 
इसी थानाक्षेत्र के नेवाजखेड़ा गांव निवासी चंद्रपाल के यहां भी चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर दो लाख के जेवर व बीस हजार की नगदी ले गए। सहरावां गांव निवासी रामचंद्र के यहां भी चोर छत के रास्ते से घर में घुसे। रामचंद्र ने बताया कि वह घटना के समय वह घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। घर के अन्य सदस्य एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। खटपट की आवाज सुन वह घर के अंदर पहुंचे, लेकिन तब तक चोर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिनौरा गांव निवासी शेषमणि के यहां भी चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। खटपट की आवाज सुन सभी लाठियां लेकर छत पर पहुंच गए। इस पर चोर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों का कहना है कि अब पुलिस तो कुछ नहीं कर सकती हम सभी रात में जागकर चोरों को पकड़ने का प्रयास करेंगे। सोहरामऊ थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि दो घटनाओं की तहरीर आई हैं। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed