फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   blast on agricukture land

खुदाई के दौरान खेत में धमाका

Wed, 01 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 01 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
blast on agricukture land
ब्लास्ट का स्थआन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पिपरमिंट पेराई के  लिए खेत में गड्ढा खोदते समय विस्फोट हो गया, जिसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। खेत से कुछ दूर सई नदी के किनारे मजदूर का खून से सना अंगोछा व चप्पल मिलने से सनसनी फैल गई। एसपी ने विस्फोटक की जांच के लिए बीडीएस टीम बुलाई है। इस बीच खेत मालिक बिना किसी को बताए मजदूर को लेकर लखनऊ स्थित नर्सिंग होम चला गया। इस वजह से मजदूर के भाई ने खेत मालिक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बाद में मामला कुछ और ही निकला तो मजदूर के परिजन पुलिस के साथ लखनऊ रवाना हुए।
विज्ञापन

 मौरावां थाना क्षेत्र के असरेंदा गांव निवासी सुनील गोस्वामी उर्फ बाबा ने पिपरमिंट की खेती की है। इसकी पेराई के लिए वह खेत में मशीन लगाने की तैयारी में था। सोमवार देर शाम वह गांव के मजदूर रमेश कहार को बुलाया और गड्ढा खोदवाने लगा। रमेश फावड़े से खुदाई कर रहा था कि अचानक तेज विस्फोट हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट की आवाज पांच सौ मीटर गांव तक पहुंचने से ग्रामीण सहम गए। खेत मालिक सुनील ने घायल रमेश के  परिजनों का सूेचना दिए बगैर अपने साथी गुड्डू की मदद से उसे लखनऊ के नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। देर रात तक तक रमेश के घर न पहुंचने पर उसके भाई महेश ने खोजबीन शुरू की। मंगलवार सुबह थाने में सुनील और उसके साथी गुड्डू पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। मंगलवार दोपहर पुलिस जांच पड़ताल करने पहुंची तो मामला विस्फोट मिला। जहां धमाका हुआ वहां करीब दो मीटर गहरा गड्ढा हो गया है। जांच के दौरान पुलिस ने गड्ढे के आसपास कागज व विस्फोटक के अवशेष बरामद किए हैं। श्रमिक रमेश की पैंट, शर्ट, चप्पल, अंगौछा और फावड़े को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। देर शाम पुलिस को पता चला कि रमेश लखनऊ के नर्सिंगहोम में भर्ती है। इस पर गुलरिहा चौकी प्रभारी ने रमेश के परिजनों को बुलाया और उन्हें साथ लखनऊ गए। एसओ धर्मप्रकाश शुक्ल ने बताया कि रमेश के होश में आने के बाद ही सच का पता लगेगा। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि विस्फोट किस चीज से हुआ है, इसका पता लगाने के लिए बीडीएस टीम बुलाई गई है। टीम की जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगी। उन्होंने बताया कि फरार खेत स्वामी और उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed