फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Auto robbed robbers

सवारी बन बैठे लुटेरे लूट ले गए ऑटो

Tue, 12 Sep 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव Updated Tue, 12 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन

नवाबगंज। लखनऊ से ऑटो में सवारियां बन बैठे लुटेरों ने बंथरा के एक ढाबे में चालक को चाय पिलाई। चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे चालक बेहोश हो गया। बाद में लुटेरे चालक को नवाबगंज कसबे के सोहरामऊ टेंपो स्टैंड के निकट फेंक कर भाग निकले। राहगीरों ने चालक को पड़ा देखा तो चौकी इंचार्ज को सूचना दी। चौकी इंचार्ज चालक को चौकी लाए। होश आने के बाद उसने घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


लखनऊ के हैडिल निवासी गोविंद पुत्र राजू ऑटो चलाता है। सोमवार को उसे लखनऊ में दो युवक मिले और बंथरा तक 400 रुपये में ऑटो बुक किया। गोविंद ने बताया कि युवकों ने बंथरा आते-आते तीन जगह ढाबों पर रुककर चाय पिलाई। इसी दौरान चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया।  वह नवाबगंज कैसे पहुंचा उसे खुद पता नहीं। सड़क किनारे पड़े युवक को बेहोश देख राहगीरों ने सूचना चौकी इंचार्ज रवींद्र बहादुर सिंह को दी। वह मौके पर पहुंची और बेहोश युवक को चौकी लाए। होश में आने के बाद उसने घटना की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है। इसके पहले 10 जून को लखनऊ से एक ऑटो बुक कर लुटेरे नवाबगंज लाए थे। अजगैन के कटरा हनुमान मंदिर के पास ऑटो चालक को पीटकर उसका ऑटो लूट ले गए थे। कानपुर के नौबस्ता थाने में इसका खुलासा भी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed