फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   at railway crossing tractor collied

क्रासिंग पर फंसा ट्रैक्टर, मालगाड़ी टकराई

Tue, 21 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 21 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
at railway crossing tractor collied
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मानव रहित रेलवे क्रासिंग से गुजर रहा ट्रैक्टर अचानक बंद हो गया। चालक ट्रैक्टर स्टार्ट करने की कोशिश में लगा था, तभी बालामऊ की ओर से मालगाड़ी आ गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। ट्रेन की टक्कर से ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए। आरपीएफ एसआई नंदलाल ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल मुरादाबाद मंडल में आता है, रिपोर्ट वहीं दर्ज होगी।

विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजाकपुर के पास मानवरहित क्रासिंग नंबर 29/सी से सोमवार की सुबह करीब 5.15 बजे एक ट्रैक्टर निकल रहा था। तभी तकनीकी खामी से ट्रैक्टर क्रासिंग के बीच फंस गया। फतेहपुर चौरासी के कसबा के मोहल्ला मोतीनगर निवासी ट्रैक्टर चालक आफाक ट्रैक्टर स्टार्ट करने में लगा था, इसी दौरान हरदोई से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी पहुंच गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। ट्रेन की टक्कर लगने से तेज आवाज के साथ ही ट्रैक्टर कई हिस्सों में टूट गया। मालगाड़ी के चालक अमृतलाल ने रेलवे कंट्रोलरूम को घटना की सूचना दी। ट्रेन चालक अमृतलाल के मुताबिक टक्कर लगने से इंजन में लगा कैटिल कैचर टूटकर पहियों के बीच फंस गया। मालगाड़ी के चालक के मुताबिक कैटिल कैचर थोड़ा और नीचे चला जाता तो मालगाड़ी पटरी से पलट भी सकती थी। चालक ने जैसे-तैसे मरम्मत कर ट्रेन को रवाना किया। आरपीएफ  एसआई नंदलाल ने बताया कि घटना स्थल मुरादाबाद मंडल में आता है। मुकदमा बालामऊ में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


जांच में जुटी आरपीएफ
फतेहपुर चौैरासी के मोहल्ला मोतीनगर निवासी ट्रैक्टर मालिक आफाक ने बताया कि रात को वह भूसा लेने अपनी ननिहाल सैंता गांव जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि चर्चा है कि आफाक ने अपना ट्रैक्टर एक ईंट भट्ठे में लगा रखा है। जिस वक्त हादसा हुआ उसका बेटा ट्रैक्टर चला रहा था और ईंटें लादने जा रहा था। आरपीएफ घटना की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed