फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   at gun shot sarafa was looted lakhs of rupees

सराफा कारोबारी को गोलीमार कर लाखों की लूट

Fri, 14 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 14 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
at gun shot sarafa  was looted lakhs of rupees
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और पीएसी बल । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मौरावां थानाक्षेत्र के गांव अकोहरी के मजरा हौदाखेड़ा गांव निवासी सराफ राजकुमार उर्फ राज रावत (30) को बदमाशों ने गोली मारने के बाद उनके हाथ की अंगुठी और गले की चेन भी लूट ली। वे व्यापारी के दम तोड़ देने के बावत पूरी तरह मुतमइन होने के बाद भी भागे। इससे स्पष्ट है कि उन्होंने पहले से ही रेकी कर रखी थी और उन्हें पता था कि घटनास्थल पर लोगोें के पहुंचने में देर लगेगी।

विज्ञापन

व्यापारी के घर से कलुआ खेड़ा बाजार करीब सात किलोमीटर दूर है। पचम्मनखेड़ा के पास जिस जगह गोली मारी गई, वहां स्थान सूनसान है। गोली राजकुमार के पेट, माथे और कनपटी पर लगी है। उसके बाइक लेकर गिरने के ब ाद बदमाश बैग, उसके हाथ की अंगुली और चेन भी लूट लिए। खासबात यह है कि कलुआ खेड़ा में गुरुवार और रविवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। ऐसे में बदमाशोें को यह भी पता था कि  बाजार के दिन व्यापारी के पास ज्यादा माल होता है। फिलहाल ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सुशील कुमार और एसओ डीपी शुक्ला मौके पर पहुंचे। इसी बीच सूचना मिलने पर मृतक सराफ के पिता रामपाल, पत्नी पूनम व अन्य परिजन पहुंचे। पूछताछ में पिता ने पुलिस को बताया कि उसके बेेटे के पास सोने-चांदी के जेवर व नगदी समेत करीब छह लाख रुपये कीमत का माल होने की उम्मीद है। उसने रायबरेली के मुस्तकीमगंज निवासी एक युवक से कई बार विवाद होने की भी जानकारी पुलिस को दी। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि राजकुमार की उसी बजार के सराफा व्यापारी महेश सोनी से विवाद चल रहा था। परिजनों से जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है
विज्ञापन


निशाने पर सराफा व्यापारी, पुलिस हारी
ताबड़तोड़ घटनाओं से व्यापारियों में गुस्सा, एसपी से मिलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव।
जिले में सराफा व्यापारी चोर-लुटेरों के निशाने पर हैं। हाल के दिनों में किसी सराफा व्यपारी की लूट के बाद हत्या की यह दूसरी वारदात है। जबकि  पूर्व की घटना में दो सगे भाईयों का कानपुर में इलाज चल रहा है। घटनाओं से व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह शुक्रवार घटनाओं को लेकर एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम मौरावां थानाक्षेत्र में दुकान बंद करके लौट रहे सराफा व्यपारी राजकुमार की हत्या कर लाखों की लूट की घटना जिले के लिए नई नहीं है। बीते सोमवार की रात शहर की आवास विकास कालोनी में सराफा व्यापारी आशीष की दुकान में 22 लाख की चोरी। इससे पहले 12 सिंतबर को शहर के मोहल्ला एबी नगर में सराफा व्यापारी प्रमोद सैनी को गोली मारकर करीब 10 लाख की लूट। इलाज के 2 अक्टूबर को प्रमोद की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले 30 सितंबर को लखनऊ के मलिहाबाद निवासी सराफ रामनरेश सोनी को हसनगंज थानाक्षेत्र में बदमाशों ने गोली मारकर पांच लाख की लूट। 7 अक्टूबर को बारासगवर थानाक्षेत्र में सराफ सुरेंद्र व उसके भाई नरेंद्र को गोली मारकर करीब तीस लाख की लूट। दोनों का कानपुर में इलाज चल रहा है और सुरेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इंसेट
सभी दलों के नेता व्यापारी के घर सांत्वना देने पहुंचे
सराफा व्यापारी राजकुमार की हत्या की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक उदयराज यादव, बसपा नेता अनिल सिंह समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। विधायक ने एसपी से फोन पर बात की और घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के साथ ही हत्या करने वाले लुटेरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
इंसेट
हत्या की सूचना मिलते ही गर्भवती पत्नी की हालत बिगड़ गई
पति राजकुमार की हत्या की सूचना मिलते ही गर्भवती पत्नी की हालत बिगड़ गई। वह पति के शव से लिपट कर बिलखती रही। पांच साल के बेटे राशू का भी रो-रोकर बुराहाल है। परिजनों ने बताया कि राजुकमार की करीब सात साल पहले शादी हुई थी। उसके एक पांच साल का बेटा है जबकि पत्नी गर्भवती है।

ताबड़तोड़ हत्याओं से सहमा जिला
40  दिनों में छह महिलाओं समेत 14 लोगों की हत्या
उन्नाव। जिले में हत्या की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और पुलिस खुलासों में नाकाम साबित हो रही है। हालत यह है कि पुलिस एक घटना का खुलासे की कोशिश शुरू करती है तब तक दूसरी हत्या हो जाती है।बीते चालीस दिन में जिले में 14 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें एक बच्ची समेत 6 महिलाएं भी हैं।


अमर उजाला फालोअप
ज्वैलरी शॉप लूटकांड में पुलिस हाथ खाली
आवास-विकास कालोनी में सोमवार रात ज्वैलरी की दुकान से हुई थी लाखों की चोरी
उन्नाव।
शहर की आवास विकास कालोनी में सोमवार रात ज्वैलरी शॉप में हुई लाखों की चोरी में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज व  मोबाइल टावर की लोकेशन से मिले क्लू के आधार पर घटना के खुलासे की बात कह रही है। फिलहाल अभी तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है।

शहर की आवास विकास कालोनी निवासी आशीष शर्मा की एलआईसी बिल्डिंग के पास स्थित ज्वैलरी की दुकान से चोरों ने सोमवार की रात करीब बाइस लाख का माल पार कर दिया था। चोर दुकान की छत का जाल तोड़कर भीतर दाखिल हुए थे। सीसी टीवी कैमरे का तार काटने और प्लग निकालने के बाद चोरों ने दुकान का माल उड़ाया और तिजोरी काटने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। घटना की जांच कर रही कोतवाली पुलिस को सीसी टीवी फुटेज से कई अहम क्लू मिले हैं। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस जल्द ही चोरी का खुलासा किए जाने की बात कह रही है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घटना की तफ्तीश चल रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed