फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Armed robbers continued to create havoc, robbed of millions in three places

शस्त्र लुटेरों का कहर जारी, तीन स्थानों पर लाखों की लूट

Mon, 27 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 27 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Armed robbers continued to create havoc, robbed of millions in three places
People suffering - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के ऊंचगांव सानी निवासी अर्पित की गांव में ही ज्वैलरी शॉप है। शनिवार को अर्पित छोटे भाई अजय के साथ लालगंज रायबरेली कुछ सामान खरीदने गए थे। ज्वैलरी का सामान खरीदने के बाद वह रात लगभग आठ बजे प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पर उतरे। स्टेशन से बाइक लेकर घर जाने को निकले। रेलवे स्टेशन से लगभग चार किलोमीटर दूर मगरायर-मियागंज के बीच गंदे नाले के पास अपाचे सवार नकाबपोश दो लुटेरों ने अर्पित की पीठ पर तमंचा लगा दिया और बैग छीन लिया। इतना ही नहीं दो मोबाइल सेट व दस हजार नगदी छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे पुरवा की ओर भाग निकले। पीड़ित ने सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ दूर तक लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका।
अर्पित ने बताया कि सहालग होेने से वह लालगंज कुछ ज्वैलरी का सामान लेने गया था। बैग में पचास हजार सोने के जेवर थे। इसके साथ ही बीस हजार कीमत के दो मोबाइल सेट व दस हजार नगदी लुटेरे छीन ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के गांव बलुआखेड़ा निवासी देशराज यादव पत्नी गीता के साथ फूफा सुंदरलाल की नातिन संगीता की गोद भराई में शामिल होने कल्याणखेड़ा के मजरे अकोहरी बाइक से पत्नी गीता के साथ जा रहे थे। अकोहरी-मवई मार्ग पर लच्छीखेड़ा गांव के पास बाइक सवार लुटेरों ने देशराज की बाइक ओवरटेक कर आगे बाइक लगा दी अैर देशराज की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इस पर देशराज ने बाइक रोक दी। बाइक रुकते लुटेरे गीता के जेवर उतरवाने लगे। गीता ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। लुटेरों ने गीता से मंगलसूत्र, टाप्स, जंजीर, दो अंगूठी व छह हजार नगदी लूट ली और मौके से भाग निकले। घटना के बाद देशराज ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी थानाक्षेत्र के मौरावां-गुरूबक्सगंज मार्ग पर गुलरिहा मोड़ के निकट बाइक सवार लुटेरों ने रायबरेली जिले के मऊ निवासी मां बेटे को तमंचा लगाकर रोक लिया और जेवरात उतरवा लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

रायबरेली जिले के मऊ गांव निवासी संदीप यादव पुत्र रामनरेश मां केकती व बहन के साथ बाइक से बैजनाथखेड़ा मजरे हिलौली निवासी फूफा रामआसरे के पुत्री अनीता के मुंडन संस्कार में शामिल होने आ रहा था। मौरावां-गुरूबक्सगंज मार्ग पर बाइक सवार तीन लुटेरे आए और केकती के पीछे से तमंचा लगा दिया। इससे संदीप ने बाइक रोक दी। बाइक रूकते ही लुटेरों ने केकती के जेवर झुमकी, लॉकेट, चेन, टाप्स के अलावा आठ हजार रूपये की नगदी लूट ली और भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

पुलिस को लुटेरों की खुली चुनौती
जिले में लुटेरों का कहर जारी है। लुटेरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बीते 48 घंटों में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में चार जगह पर लूट की। इसमें सफीपुर में सर्राफा व्यापारी की लूट के बाद हत्या भी कर दी। जहां एक ओर पुलिस जनता की सुरक्षा की बात कर रही है वहीं लुटेरे अपने इरादों को और मजबूत करते हुए लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि 48 घंटो में हुई लूट की घटनाओं में तीन सर्राफा व्यापारी शामिल हैं। इसके अलावा रायबरेली खीरो निवासी मां-बेटे व दंपति को लुटेरों का शिकार हो चुके हैं। दिन दहाड़े हो रहीं लूट की घटनाओं से जनता में भय व्याप्त है। घटना के बाद पुलिस पहुंचकर तफ्तीश कर रही लेकिन लूट के खुलासे नहीं हो पा रहे हैं।


जल्द होगा लूट का खुलासा
एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि जल्द ही लूट की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। लुटेरों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस लगभग खुलासे की ओर है। जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed