{"_id":"5751d26a4f1c1b7d2810c8e4","slug":"against-enchrochment-public-defended","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूडीए के अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूडीए के अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण अभियान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शुक्रवार को जब यूडीए के अधिकारी छोटा चौराहा पर मकानों के चिह्नित हिस्से को गिरा रहे थे तभी कुछ स्थानीय लोगों ने मकानों को चिह्नित हिस्से से अधिक सीमा तक तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए घेर लिया। लोग अधिकारियों से भिड़ गए। इस बीज कुछ लोग अधिकारियों को गलत ठहराते हुए धक्कामुक्की करने लगे। पुलिसबल मौजूद न होने से अधिकारियों को वहां से लौटने को मजबूर होना पड़ा। यूडीए के सहायक अभियंता राजेश्वर सिंह ने बताया कि ध्वस्तीकरण अभियान चलने तक यहां पर भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात था, लेकिन अब जब यहां पर सिर्फ यूडीए काम करवा रहा है तो पुलिसबल हटा लिया गया है। पुलिस न होने से अधिकारियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उधर, शुक्रवार को बाकी बचे मकानों को ढहाने का काम पूरा किया गया और नाली बनाने के लिए खुदाई शुरू कर दी गई। वहीं ध्वस्तीकरण के कार्य में टूटी पाइप लाइनों को नगर पालिका कर्मचारियों ने दुरुस्त करने का भी काम किया। इसके अलावा कुछ गृहस्वामी भी अपने घरों में मजदूर लगाकर छंटाई करवाते रहे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नाला निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद अब सोमवार से सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस बारे में यूडीए के सहायक अभियंता राजेश्वर सिंह ने बताया कि नाला निर्माण का काम पूरा हो चुका है। अब सड़क सफाई के बाद सोमवार से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पड़ी स्लेप, अब सड़क बनाने की तैयारी
छोटा चौराहा से अताउल्ला नाला तक सुंदरीकरण के कार्य में आई तेजी
जर्जर मकानों को गिराने का काम लगभग पूरा, सोमवार से सड़क बनना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। छोटा चौराहा से अताउल्ला नाला तक बढ़ी हुई स्लेप का काम पूरा हो गया है। स्लेप ढालने के बाद अब रोड निर्माण के काम शुरू करने की तैयारी है। जर्जर मकानों के बचे हुए हिस्सों को ढहाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है। जिन मकानों के अनाधिकृत हिस्से लोगों ने नहीं तोड़े उन पर यूडीए ने शुक्रवार को जेसीबी चलाई। अब सोमवार से रोड निर्माण का शुरू हो जाएगा। ध्वस्तीकरण अभियान के बाद रोड व नाला निर्माण कार्य के जिम्मेदार विभाग यूडीए ने अपना काम तेजी से शुरू कर दिया है। अताउल्ला नाले की दीवार बनने के बाद शुक्रवार को इसकी स्लेब भी ढाल दी गई। अब सिर्फ नाले पर बनी पुरानी दीवार को ही गिराना बाकी है। जिसे विभागीय अधिकारी स्लेब मजबूत होने के चलते एक-दो दिनों में गिराने की बात कह रहे हैं। वहीं नाला निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद अब अधिकारियों ने सड़क निर्माण के काम में भी तेजी ला दी है।
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर अभियान जल्द
सफ ीपुर (उन्नाव)। कसबे के मुख्य मार्गाें पर लगने वाले जाम में सहायक बने अतिक्रमण को लेकर एसडीएम ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। उन्होंने दुबारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने की बात कही है। मालूम हो कि उन्नाव-हरदोई मार्ग पर शाहजहांपुर, बरेली, कन्नौज, इटावा, अलीगढ़ और दिल्ली को जाने के लिए भारी संख्या में रोजाना वाहन गुजरते हैं। इस मार्ग पर तहसील के आसपास सड़क पर भारी संख्या में गुमटियों के रखे होने से आए दिन जाम लगता है। जाम में फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि मंडी संचालक को बुलाकर बात की जाएगी। समास्या का समाधान हो यह प्राथमिकता होगी। उन्होंने सड़क किनारे दुकानें लगाकर मार्ग पर आवागमन प्रभावित करने वालों को भी सचेत करते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ी तो दुबारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।