{"_id":"6bd999268bc044b466e078ca2c0d6e5e","slug":"accountant-exam-were-caught-in-munnabhai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल परीक्षा में पकड़ा गया ‘मुन्नाभाई’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेखपाल परीक्षा में पकड़ा गया ‘मुन्नाभाई’
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 14 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
भाई के स्थान पर परीक्षा देने आया ‘मुन्नाभाई’
विज्ञापन
प्रवेशपत्र की फोटो मिलान के दौरान पकड़ लिया गया। आनन-फानन में केंद्र
व्यवस्थापक ने मामले की सूचना जिला प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस बल
ने उसे पकड़कर कोतवाली भेज दिया। देर शाम पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज
कर लिया।
लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए श्याम कुमारी सेठ इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया था। रविवार को दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे शुरू हुई। कमरा नंबर 16 में कक्ष निरीक्षक रामअवध आजाद ने परीक्षार्थी निर्मल कुमार का प्रवेश पत्र देखा तो उसमें स्कैन फोटो और परीक्षा देने पहुंचे युवक की फोटो अलग-अलग मिली।
इस पर कक्ष निरीक्षक ने तुरंत केंद्र व्यवस्थापक को सूचना दी। मौके पर पहुंची प्रधानाचार्या अंजलि को भी मिलान में गड़बड़ी मिली तो उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को इससे अवगत कराया। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पेपर देने आए युवक को गिरफ्तार करा दिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम शरद यादव निवासी कटरा बांगरमऊ बताया। अधिकारियों को बताया कि उसके भाई निर्मल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसी कारण वह उसके स्थान पर परीक्षा देने आया था। प्रधानाचार्या ने बताया कि फोटो का मिलान करने पर दूसरे के परीक्षा देने की जानकारी हुई थी।
युवक खुद के भाई के स्थान पर पेपर देने के लिए आने की बात कह रहा है। पेपर की सील खुलने से पहले ही उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि कक्ष निरीक्षक की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।