{"_id":"5ba93593867a557f6a2a4014","slug":"81537815955-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पुलिस बल ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे पुलिस बल ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। रेलवे स्टेशन परिसर व ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोरों ने ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की है। जीआरपी ने चोरों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
जीआरपी इंस्पेक्टर एसके गौतम व आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा के नेतृत्व में रविवार रात रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मुखबिर की सूचना पर सिपाहियों ने प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के पूर्वी छोर की नाकेबंदी की। इस दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन्होंने भागने की कोशिश भी की थी। इसमें सफल नहीं हुए। पकड़े गए लोगोें में अमित कुमार बाजपेई निवासी भातूफार्म थाना गंगाघाट, सदर कोतवाली के लोधनहार निवासी सर्वेश कुमार लोधी व गंगाघाट के अगैहरा निवासी जितेंद्र कुमार शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में काफी देर तक आरोपियों ने गुमराह किया। बाद में ट्रेनों व रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के मोबाइल व अन्य सामान चोरी करना स्वीकार किया।
जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार दोपहर तीनों को जेल भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के पास दो चोरी के मोबाइल व नगदी बरामद की गई। आसपास के जिलों में इनका आपराधिक रिकार्ड पता लगाया जा रहा है। टीम में एसआई आरके उपाध्याय, सिपाही धीरज, हेड कांस्टेबल आरसी वैश्य, सिपाही इमरान, हेमंत कुमार जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस बल ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार
सोमवार देर रात रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालात में पकड़े गए शातिर