फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strongmen attacked a family after they objected to their path being blocked.

Meerut News: रास्ता रोकने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार पर किया हमला

Mon, 07 Sep 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Strongmen attacked a family after they objected to their path being blocked.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह अटौरा रोड गली नंबर- आठ निवासी आसिफ पुत्र नफीस ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और डॉक्टरी परीक्षण कराने की मांग की है।
आसिफ का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले ने गली में हैंडलूम की मशीन लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर रखा है। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज व मारपीट पर आमादा हो जाता है। पीड़ित का कहना है कि जब वह अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था, तब आरोपी ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए अपने चार बेटों और दो भाई को बुला लिया। हाथ में लाठी-डंडे व बलकटी लेकर आए इन लोगों ने आसिफ के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

शोर सुनकर बचाव में आए उसके भाई सुएब और घर की महिलाओं के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। गर्भवती भाभी के पेट में लात मारी गई और पीड़ित की मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed