{"_id":"5b255ddf4f1c1b2b428b5464","slug":"81529175519-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति व सास पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति व सास पर मुकदमा
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सफ ीपुर। कोतवाली क्षेत्र के छूही गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक छूही गांव निवासी नीरज पुत्र रामकुमार शराब का लती है। आए दिन अपनी पत्नी रन्नो की पिटाई करता था। जिससे तंग आकर रन्नो (24) ने शुक्रवार रात अपनी 11 माह की बच्ची को सुलाने के बाद कमरे के कुंडे से रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।
देर रात बच्ची के रोने की आवाज आने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे में रन्नो फ ांसी पर लटकी मिली। उसे नीचे उतारा गया लेकिन उसकी मौत हो गई थी। मायके वीरमपुर माखी से पहुंचे भाई पवन ने बताया कि दो वर्ष पूर्व बहन रन्नो की शादी की थी। शादी के बाद सास सोना व पति नीरज अंगूठी, चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक राघवन कुमार सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।