फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   जम्मू से अपहृत कर लाई गई किशोरी को छुड़ाया

जम्मू से अपहृत कर लाई गई किशोरी को छुड़ाया

Thu, 05 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
जम्मू से अपहृत कर लाई गई किशोरी को छुड़ाया
जम्मू से अपहृत कर लाई गई किशोरी को छुड़ाया
विज्ञापन



उन्नाव। जम्मू कश्मीर से किशोरी को अपहृत करने के आरोप में जम्मू पुलिस ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री में काम करने वाले कश्मीर के ही एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर बंथर गांव से किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी युवक व किशोरी को लेकर पुलिस जम्मू चली गई।



जम्मू के अनंतनाग थाने के उपनिरीक्षक गुलाम कादिर बुधवार को तीन सिपाहियों के साथ अचलगंज थाने पहुंचे थे। उन्होंने अचलगंज पुलिस के साथ बंथर स्थित एक फैक्ट्री में छापा मारा। पुलिस ने यहां काम कर रहे तैयब शाह को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



अनंतनाग थाने के उपनिरीक्षक गुलाम कादिर ने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक कश्मीर के पुलवामा जनपद का निवासी है। उस पर कश्मीर से ही किशोरी को अपहृत कर लाने का आरोप है। हिरासत में लिए गए तैयब की निशानदेही पर जम्मू पुलिस ने बंथर गांव से किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को लेकर जम्मू रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




किशोरी ने अपहरण की बात नकारी
जम्मू पुलिस बंथर से किशोरी को बरामद करने के बाद अचलगंज थाने लेकर आई। यहां उसने पूछताछ में अपहरण से इनकार कर दिया। किशोरी का कहना था कि वह अपने मन से युवक के साथ आई थी। किशोरी ने खुद के बालिग होने की बात कही, लेकिन कोई प्रमाण नहीं दे सकी।



कश्मीर के युवक की पुलिस को नहीं थी जानकारी
कश्मीर के पुलवामा में रहने वाला युवक लंबे समय से फैक्ट्री में काम कर रहा था। एक माह पूर्व वह किशोरी को भी कश्मीर से उन्नाव ले आया था। स्थानीय पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। जम्मू पुलिस के युवक व किशोरी को पकड़ने के बाद इनसे आईडी प्रूफ मांगे गए। यह इन्हें नहीं दिखा पाए।


- जम्मू पुलिस ने बंथर स्थित फैक्ट्री से आरोपी को पकड़ा ,युवक की निशानदेही पर बंथर से किशोरी हुई बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed