{"_id":"5c5f21e8bdec22737b7b8490","slug":"71549738472-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात को गोद देने वाले दंपति से मिले सदर विधायक, दी सहायता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजात को गोद देने वाले दंपति से मिले सदर विधायक, दी सहायता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। गंगाघाट के अमरूद बाजार में किराए के मकान में रहने वाले दंपति के गरीबी में नवजात को गोद देने के मामले की जानकारी होने पर सदर विधायक पंकज गुप्ता उनके घर पहुंचे। उसे 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही आवास व राशनकार्ड दिलाने का आश्वासन दिया।
दंपति मेराज आलम व उसकी पत्नी यास्मीन और और तीन बेटों बिलाल, निहाल व रेहान के साथ रहता है। मजदूरी करके किसी तरह से अपने परिवार का भरणपोषण करता है। यास्मीन के गर्भवती होने पर बच्चे की परवरिश की उसे चिंता सताने लगी। इस पर उसने कानपुर निवासी एक व्यक्ति से नवजात को गोद देने की बात कर ली। इसके एवज में उसे डिलीवरी के 5500 रुपये मिले। मात्र डिलीवरी खर्च, कपड़े व 5000 की नगदी पर नवजात को गोद देने के मामले की जानकारी होने पर सदर विधायक पंकज गुप्ता शनिवार को उसके घर पहुंचे।
विधायक ने उसे 5 हजार की आर्थिक मदद दी। साथ ही मौके से ही जिला प्रशासन से बात कर आवास व राशनकार्ड दिलाए जाने की बात कही। उधर, शनिवार को दंपति बाल कल्याण समिति ने मिलने नहीं पहुंचे। अब दंपति सोमवार को मिलने आएंगे।
विज्ञापन
-आवास व राशनकार्ड बनवाने के लिए जिला प्रशासन से की बात
- दंपति बाल कल्याण समिति से मिलने नहीं पहुंचे, कल आएंगे