{"_id":"5c0ac384bdec224160711db4","slug":"71544209284-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौंडियाखेड़ा में चोरों का उत्पात, तीस हजार का माल समेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डौंडियाखेड़ा में चोरों का उत्पात, तीस हजार का माल समेटा
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचगांव। बारासगवर थानाक्षेत्र के डौंडियाखेड़ा में चोरों ने गुरुवार रात तीन घरों को निशाना बनाया। एक घर से अलमारी में रखे तीस हजार रुपये व कीमती सामान समेट ले गए। जबकि दो घरों में खटपट की आवाज होने से गृहस्वामी की नींद खुल गई। ऐसे में वह भाग निकले। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
डौंडियाखेड़ा निवासी कालीप्रसाद पुत्र छिटान धानुक के घर में गुरुवार रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। घर में कमरे का ताला तोड़ वह अलमारी तक पहुंच गए। अलमारी में रखे तीस हजार रुपये व कागजात चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह जब काली प्रसाद सोकर उठे तो ताला टूटा देखा।
चोरों ने इसी गांव के रामकरन यादव व निर्मल के घर को भी निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि खटपट की आवाज से गृहस्वामियों की नींद खुल गई। ऐसे में चोर मौके से भाग निकले। शुक्रवार सुबह कालीप्रसाद व अन्य पीड़ितों ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। बक्सर चौकी प्रभारी प्रेमप्रकाश दीक्षित ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महाविद्यालय से सोलर पैनल, बैट्री व किताबें चोरी
औरास। सीमऊ गांव में गुरुवार रात चोर एक महाविद्यालय से सोलर पैनल, बैट्री व लाइब्रेरी में रखीं किताबें उठा ले गए। विद्यालय के प्रबंधक ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।
औरास थानाक्षेत्र के सीमऊ गांव निवासी नरेंद्र कुमार यादव का गांव में महाविद्यालय है। रात में चौकीदार अयोध्या प्रसाद वहां पर रुकता है। गुरुवार रात चोर महाविद्यालय की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए। छत पर लगे सोलर पैनल को चोरी कर लिया। जबकि कार्यालय की खिड़की काटकर बैट्री, लैपटाप और लाइब्रेरी से किताबें भी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह चौकीदार अयोध्या प्रसाद ने जब खिड़की टूटी देखी तब चोरी की जानकारी हुई। विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दुकान का ताला तोड़ बीस हजार का माल समेटा
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असत मोहीउद्दीनपुर निवासी पिंटू पुत्र कल्लू गुप्ता नगर के लखनऊ मार्ग चौराहे पर पान व मसाला की दुकान है। गुरुवार रात पिंटू दुकान बंद कर गांव आ गया था। देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ पांच हजार रुपये की नगदी समेत बीस हजार रुपये का माल चोरी कर लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। ब्यूरो
विद्यालय से मिड-डे-मील चोरी
सफ ीपुर। विकासखंड के ग्राम दौलतयारपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे विद्यालय पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो मिड-डे-मील का रखा लगभग डेढ़ क्विंटल गेहूं व एक क्विंटल 80 किग्रा चावल, वजन मशीन व टेबल फैन चोरों चोरी हो गया था। शिक्षक ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी।
- एक घर से 30 हजार रुपये और सामान ले गए, दो घरों में लोगों के जागने पर भागे